चंडीगढ़:-आज रविवार 24 अप्रैल को चंडीगढ़ में एशियाड सर्कस का अंतिम दिन था। अंतिम दिन के अंतिम शो के दौरान एशियाड सर्कस के प्रबंधन, स्टाफ और कलाकारों ने भावुक स्वर में शहरवासियों से अच्छा रिस्पांस मिलने पर चडीगढ़ निवासियों का शुक्रिया अदा किया।
एशियाड सर्कस के डायरेक्टर सुनील कुमार गोयल उर्फ विल्ला, मैनेजर अजय कुमार गोयल एवं अलंकेश्वर भास्कर ने एक स्वर में कहा कि शहर में सर्कस लगभग एक महीने से अधिक समय तक चली। इस दौरान सर्कस कलाकारों की हौंसला आफजाई में शहरवासियों की तरफ से कोई कसर नही छोड़ी गई। हालांकि दोपहर एक बजे वाला शो गर्मी की अधिकता की वजह से बंद करना पड़ा है। लेकिन शाम 4 और 7.30 बजे वाले शो में अच्छा रिस्पांस रहा। कलाकारों की प्रत्येक परफॉर्मेंस पर दर्शक दीर्घा में उपस्थित जन समूह द्वारा तालियों की गड़गड़ाहट से उनकी कला प्रतिभा की सराहना देखते ही बनती थी। उन्होंने आगे बताया कि सर्कस का अगला पड़ाव पंचकूला सेक्टर 5 में शालीमार माल के साथ वाला ग्राउंड है। पंचकूला में 1 मई से 22 मई तक चलने वाली सर्कस के सोमवार से शुक्रवार रोजाना 02 शो रहेंगे। जबकि शनिवार और रविवार को दोपहर 1 बजे और शाम 4 बजे और 7.30 बजे के तीन शो रहेंगे।
No comments:
Post a Comment