Latest News

चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों को लेकर शहर में चुनाव प्रचार शुरू

चंडीगढ़, 30 नवंबर  चंडीगढ़ नगर निगम के दिसंबर महीने में होने वाले चुनावों को लेकर शहर में राजनितिक दल सरगर्म हो गए है। इन चुनावों को लेकर राजनितिक पार्टियों की ओर से अपने उम्मीदवार घोषित के बाद चुनाव प्रचार शुरू क़र दिया गया है। आम आदमी पार्टी की ओर से बीती देर रात घोषित की गई निगम उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में निगम के वार्ड नंबर 22 के लिए क्षेत्र की जानी मानी समाज सेविका अंजू कत्याल का बतौर पार्टी उम्मीदवार नाम घोषित होने से क्षेत्र में ख़ुशी का माहौल है। अपने उम्मीदवारी पर पार्टी की पक्की मुहर लगने के बाद आज से अंजू कत्याल ने अपने समर्थकों सहित सेक्टर 33 से अपना चुनाव प्रचार शुरू किया। शहर में कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए अंजू कत्याल ने अपने पांच साथियों सहित घर घर जा क़र सेक्टर के लोगो से संपर्क किया और नगर निगम चुनावों को लेकर अपने समर्थन में वोट मांगे। उन्होंने कहा की शहर के लोगों ने अन्य पार्टियों को कई बार आजमा के देख लिया और अब एक बार आम आदमी पार्टी को भी मौका दे। उन्होंने कहा की आम आदमी पार्टी की ओर से शहर के लिए घोषित योजनाओं को हूबहू लागु किया जाएगा और आज स्वच्छता के मामले में देश भर में 66वें नंबर पर आने वाला चंडीगढ़ शहर अपने चहुमुखी विकास के साथ एक नए रूप में उभर क़र सामने आएगा। आज अंजू कत्याल की ओर से शुरू किये गए चुनाव प्रचार को सेक्टर वासियों का भरपूर समर्थन मिला। उन्होंने आम आदमी पार्टी की ओर से चंडीगढ़ की जनता के लिए तैयार  किये गए एजेंडों को लेकर सराहना की। आज इस चुनाव प्रचार के दौरान अंजू कत्याल के साथ  रजनीश शर्मा , दविंदर झाम, अश्विनी पोहल, सुनील सहिर, सोनिया मलिक सहित अपने चुनाव प्रचार किया। 

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates