Latest News

चाय पे चर्चा: विकास के कार्यों को एजेंडा बना कर चुनाव लड़ा जाएगा: अरुण सूद

चंडीगढ़:-वार्ड नंबर 32 के निवासियों और दुकानदारों ने आज एक कार्यक्रम "चाय पे चर्चा" के दौरान वार्ड में दरपेश आ रही अपनी विभिन्न समस्यायों को चंडीगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के समक्ष रखा। अरुण सूद ने वार्ड निवासियों को भाजपा राज में हुए विकास से उन्हें अवगत करवाते हुए उनकी समस्याओं को जल्द हल करवाने का आश्वासन दिया।  इस अवसर पर निगम पार्षद चंद्रावती शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश निक्कू, गोपाल शुक्ला, डॉक्टर अनीश गर्ग, भूपिंदर शर्मा सहित मुकेश कुमार गोयल इत्यादि मौजूद थे।चाय पे चर्चा: विकास के कार्यों को एजेंडा बना कर चुनाव लड़ा जाएगा: अरुण सूद
50 बड़े विकास कार्यों को बुकलेट के रूप में तैयार कर जनता में बांटेंगे: अरुण सूद
    सेक्टर 44 मार्किट में  सेफवेज़ रियल एस्टेट के संचालक व वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश कुमार गोयल द्वारा आयोजित चाय पे चर्चा कार्यक्रम में चंडीगढ़ भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि अपने विकास के कार्यों को एजेंडा बना कर चुनाव लड़ा जाएगा। अपने 50 बड़े विकास कार्यों को बुकलेट के रूप में तैयार कर जनता में बांटेंगे।भाजपा अपने विकास कार्यों की रिपोर्ट कार्ड को लेकर जनता के बीच मे जाएंगे। उनकी पार्टी का केवल विकास, विकास और विकास ही एजेंडा है। जबकि विपक्ष के पास कोई एजेंडा ही नही है। विपक्ष केवल झूठे मुद्दों को लेकर जनता में जा रहा है। नगर निगम में उनकी पार्टी के रहे 06 मेयर ने विकास को प्राथमिकता दी। जिससे आज शहर नई बुलंदियों को छू रहा है। अरुण सूद ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल मे शहर में इतना पर्याप्त पानी की आपूर्ति को सुनिश्चित कर दियागया है कि आने वाली सात पुश्तों तक शहर में पानी की किल्लत नही होगी। शहर में एल ई डी स्ट्रीट लाइट लगवा कर निगम को करोड़ों रुपए का फायदा पहुंचाया। शहर में साईकल ट्रैक की रेकरपेटिंग और उन पर लाइट व्यवस्था का प्रबंध किया। 
   वहीं इस अवसर पर उपस्थित अन्य भाजपा नेताओं ने भी भाजपा के शासन काल मे शहर में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने शहर की जनता से उनकी पार्टी द्वारा किये गए विकास कार्यों को ध्यान में रखते हुए उनके उम्मीदवारों को वोट डाल उन्हें विजयी बनाने की अपील की।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates