Latest News

भोले शंकर के जयकारों से गूंजा सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़

चंडीगढ़, 8 मार्च :आज महाशिवरात्रि के मौके पर सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में भोले शंकर के जयकारों की धूम रही। शहर के मंदिरों में सुबह से ही शिव भक्तों का तांता लगा रहा और श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ शिवरात्रि पर्व मनाया। इस मौके पर शहर के मंदिरों को बड़े ही सुंदर ढंग से सजाया गया था और मंदिरों में श्रद्धालुओं के  लिए फल प्रसाद के अलावा दूध, ब्रेड पकोड़ा, जलेबियां का लंगर भी लगाया गया। सेक्टर 46 स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में भी शिवरात्रि को लेकर विशेष प्रबंध किए गए थे। मंदिर के अध्यक्ष जतिंदर भाटिया ने बताया कि आज शिवरात्रि महापर्व को लेकर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किये गए थे। शिवालय को बहुत ही खूबसूरत ढंग से सजाया गया था। उन्होंने बताया कि हर वर्ष कि तरह इस वर्ष भी श्रद्धालुओं में शिवरात्रि को लेकर खासा उत्शाह था और भोले शंकर के जेकरों कि बीच जलाभिषेक कर भगवान शंकर जी की पूजा अर्चना की। उन्होंने बताय मंदिर सभा की ओर से शरधाउलों के लिए फल प्रसाद के साथ साथ दूध, ब्रेड पकोड़ों और जलेबी का लंगर भी लगाया गया। इस तरह साहिर के अन्य मंदिरों में भी शिवरात्रि को लेकर विशेष प्रबंध किये गए थे। शहर की मार्कीटों और अन्य स्थानों पर भी श्रद्धालुओं ने अपने अपने स्तर पर दूध प्रसाद का लंगर लगाया और भोले शंकर के जयकारों के बीच महाशिवरात्रि पर्व मनाया।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates