Latest News

नाराज़ कांग्रेसियों को साथ जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान छेड़ेगी राजीव मेमोरियल सोसाइटी

चण्डीगढ़ : ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी, चण्डीगढ़ की एक बैठक संस्था के अध्यक्ष राज नागपाल की अध्यक्षता में हुई जिसमें सोसाइटी का सदस्यता अभियान छेड़ने का फैसला किया गया। संस्था के महासचिव बलजीत सिंह ने बैठक में एजेंडा प्रस्तुत किया जिसके तहत  नाराज हो रखे कांग्रेस नेताओं को सोसाइटी से जोड़ा जाएगा। बैठक में सभी सदस्यों ने आने वाले लोकसभा चुनावों में विभिन्न पार्टियों के उम्मीदवारों के गुण-दोषों के आधार पर उन्हें समर्थन देने के लिए राज नागपाल को अधिकृत किया गया। राज नागपाल ने बताया कि कांग्रेस में बहुत से ऐसे कर्मठ व काम करने वाले नेता हैं, जिन्हें पार्टी के वर्तमान नेतृत्व के रवैए के कारण उपेक्षा झेलनी पड़ रही है व वे घर बैठने पर मजबूर हैं। उनकी संस्था इन्हें अहम जिम्मेदारियां देकर इनकी क्षमताओं को सामने लाने का पूरा-पूरा मौका देगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में संस्था के 893 सक्रिय सदस्य हैं व ताज़ा सदस्यता अभियान छेड़ कर एक महीने में सक्रिय सदस्यों की कुल संख्या 1100 किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए संस्था के संगठन सचिव प्रकाश सैनी को जिम्मेदारी दी गई है। ये जानकारी सोसाइटी के उपाध्यक्ष तेजिंदर बस्सन ने दी।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates