Latest News

फॉरएवरमार्क डायमंड ज्वेलरी ने चंडीगढ़ में स्टोर लॉन्च किया

चंडीगढ़, 20 मार्च 2026: द डी बीयर्स ग्रुप के प्रसिद्ध डायमंड ज्वेलरी ब्रांड, फॉरएवरमार्क ने चंडीगढ़ के नेक्सस एलांते मॉल के नए ज्वेल्स सूक ज़ोन में अपना पहला स्टोर लॉन्च किया है। अपनी विशिष्ट कारीगरी और अंतरराष्ट्रीय डिजाइन्स के लिए मशहूर यह ब्रांड अब शहर के आभूषण प्रेमियों के लिए एवरीडे और खास कलेक्शन्स की विस्तृत श्रृंखला लेकर आया है। इस नए स्टोर का औपचारिक उद्घाटन लोकप्रिय अभिनेत्री हिमांशी खुराना द्वारा किया गया।

फॉरएवरमार्क डायमंड ज्वेलरी पारदर्शिता और अटूट विश्वास का प्रतीक है। यह चंडीगढ़ के कला-पारखी ग्राहकों की विविध पसंद को ध्यान में रखते हुए, विशेष रूप से तैयार की गई नैचुरल डायमंड ज्वेलरी उपलब्ध कराता है। ब्रांड की विशेषता केवल 4Cs (कट, कलर, क्लैरिटी और कैरेट) के मानकों तक ही सीमित नहीं है; यह दुनिया के सबसे खूबसूरत प्राकृतिक हीरों का चयन करता है, जो अपनी बेजोड़ सुंदरता, दुर्लभता और नैतिक सोर्सिंग की गारंटी देते हैं।

लॉन्च के अवसर पर डी बीयर्स ग्रुप की ग्लोबल सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और फॉरएवरमार्क की सीईओ, श्वेता हरित ने कहा, “नैचुरल डायमंड्स लक्ज़री का सबसे सदाबहार प्रतीक हैं, जिन्हें आज की आधुनिक भारतीय महिलाएं तेज़ी से अपना रही हैं। वे अपनी पसंद में प्रामाणिकता, दुर्लभता और गहरे भावनात्मक मूल्य की तलाश करती हैं। फॉरएवरमार्क में हमारा ध्यान ऐसी डायमंड ज्वेलरी बनाने पर केंद्रित है, जो नैतिक सोर्सिंग, उत्कृष्ट कारीगरी और अंतरराष्ट्रीय डिज़ाइन का बेजोड़ संगम हो। चंडीगढ़ में विस्तार का हमारा निर्णय इस शहर के उभरते लक्ज़री मार्केट और यहाँ के ग्राहकों की बेहतरीन डिज़ाइन के प्रति गहरी समझ को देखते हुए लिया गया है। हम यहाँ के ग्राहकों को एक शानदार ' फॉरएवरमार्क अनुभव' देने और उनके जीवन के खास पलों का हिस्सा बनने के लिए बेहद उत्साहित हैं।”

चंडीगढ़ नेक्सस एलांते मॉल में इस एक्सक्लुसिव बुटीक के उद्घाटन के अवसर पर, डी बीयर्स ग्रुप की फॉरएवरमार्क डायमंड ज्वैलरी को विस्मय ज्वेल्स के साथ साझेदारी करने पर गर्व है।

लॉन्च के मौके पर, बोलते हुए, विस्मय ज्वेल्स की पार्टनर तान्या और कृतिन गर्ग ने कहा," हम डी बीयर्स ग्रुप की उस सोच से प्रेरित हैं जिसके साथ उन्होंने मॉडर्न भारतीय महिलाओं के लिए फॉरएवरमार्क डायमंड ज्वेलरी तैयार की है। फॉरएवरमार्क के मास्टर फ्रेंचाइजी होने के नाते, हमें गर्व है कि हम चंडीगढ़ की स्टाइलिश महिलाओं के लिए अपनी पहली फॉरएवरमार्क बुटीक को एलांते मॉल में लेकर आए हैं।”

अभिनेत्री हिमांशी खुराना, जो फॉरएवरमार्क के 'सिग्नेचर आइकन कलेक्शन' की शानदार डायमंड ज्वेलरी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, “नैचुरल डायमंड्स मुझे हमेशा आत्मविश्वास, सदाबहार खूबसूरती और एक विशिष्ट पहचान का एहसास कराते हैं। यही कारण है कि चंडीगढ़ में फॉरएवरमार्क स्टोर के भव्य शुभारंभ का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। मुझे ब्रांड की उत्कृष्ट कारीगरी और अंतरराष्ट्रीय डिज़ाइन बहुत पसंद हैं—खासकर यह 'आइकन कलेक्शन' जिसे मैंने आज पहना है। इसके अलावा, स्टोर की शानदार 'सॉलिटेयर रेंज' ने भी मेरा दिल जीत लिया है, जो किसी भी व्यक्तित्व और जीवन के खास पलों को यादगार बनाने के लिए बेहतरीन है।”

यह नया बुटीक एक इमर्सिव लक्ज़री एक्सपीरियंस प्रदान करता है। यहाँ डायमंड ज्वेलरी की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है—जिसमें रोज़ाना पहनने वाले आभूषणों से लेकर 'स्टेटमेंट हाई ज्वेलरी' और 'ब्राइडल कलेक्शन्स' शामिल हैं। ये सभी ब्रांड के सिग्नेचर कलेक्शन्स जैसे— फॉरएवरमार्क आइकन, अवांती और टूगेदर के अंतर्गत आते हैं। यह शानदार स्टोर ब्रांड के विशेष सॉलिटेयर लाउंज को भी पेश करता है। साथ ही, यहाँ इटली में डिज़ाइन किए गए अंतरराष्ट्रीय कलेक्शन्स प्रदर्शित किए गए हैं, जो आधुनिक डिज़ाइन और सदाबहार कारीगरी का बेहतरीन मेल हैं। 

चंडीगढ़ में अपने आगमन के साथ, फॉरएवरमार्क भारत के प्रमुख लक्ज़री केंद्रों में अपनी स्थिति को और मज़बूत कर रहा है। ब्रांड अपनी उत्कृष्ट डायमंड कारीगरी और डिज़ाइन की विरासत को अब चंडीगढ़ के आभूषण प्रेमियों के और करीब ले आया है।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates