पंचकूला, :पुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 205 वां अन्न भंडारा इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में बड़े श्रद्धा और सेवा भाव के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर जरूरतमंदों और राहगीरों को भोजन वितरित किया गया।
ट्रस्ट के संस्थापक अमिताभ रूंगटा ने कहा कि “अन्न भंडारे के माध्यम से भोजन परोसना ही सच्ची धार्मिकता का प्रतीक है। यह सच्चा धर्म मानव सेवा में निहित है। जब हम किसी जरूरतमंद या राहगीर को प्रेम और सम्मान के साथ भोजन कराते हैं, तो वह केवल दान नहीं होता, बल्कि करुणा, संवेदना और समानता का व्यवहारिक रूप होता है। सब मनुष्य एक समान हैं और किसी की भूख मिटाना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है।
अन्न भंडारे के आयोजन में ट्रस्ट के सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई और इसे सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
No comments:
Post a Comment