चंडीगढ़:--चंडीगढ़ परेड ग्राउंड सेक्टर 17 में दो दिवसीय "सी पेक्स- चंडीगढ़ पेट एक्सपो 2026" और 79वां ऑल ब्रीड डॉग एंड हॉर्स शो और 80वां और 81वां ऑल ब्रीड्स पॉइंटेड चैंपियनशिप डॉग शो रविवार उत्साहपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में सम्पन्न हुआ। इस दो दिवसीय आयोजन में 30 नस्लों के 500 डॉग्स ने हिस्सा लिया।डॉग शो में ट्राईसिटी के साथ-साथ उत्तर भारत से डॉग पालक अपने पेट्स के साथ शामिल हुए। वहीं इन दो दिनों में लगभग 10000 पेट प्रेमी शो देखने पहुंचे। तिब्बतियन मास्टिफ (एक बड़ा तिब्बती नस्ल का कुत्ता ) और पोनी शो की शान बने। लगभग सभी विज़िटर्स इनके साथ फोटोज खींचते दिखे। पहले रिंग में हुए डॉग शो को जज ऑस्ट्रेलिया के रॉबर्ट एल. टी. डॉसन व अन्य ने किया। इस दौरान रिजल्ट इस प्रकार रहे:- बेस्ट इन शो - जर्मन शेफर्ड शॉर्ट हेयर। दूसरा बेस्ट इन शो - लैब्राडोर रिट्रीवर।तीसरा बेस्ट इन शो - पिकनिस। चौथा बेस्ट इन शो - डॉबरमैन। पांचवां बेस्ट इन शो - बीगल। छठा बेस्ट इन शो - सैमोयड। सातवां बेस्ट इन शो - रॉटवेइलर और आठवां बेस्ट इन शो - गोल्डन रिट्रीवर रहे। इसके भारत में बेस्ट ब्रीड - लैब्राडोर रिट्रीवर, भारत में RES. ब्रीड - डॉबरमैन, बेस्ट पपी - लैब्राडोर और RES.बेस्ट पपी - बीगल को खिताबों से नवाजा गया। तो वही रिंग नंबर 2 में हुए शो को मलेशिया के वेंग वोह चान ने जज किया। दूसरे रिंग के रिजल्ट इस तरह से रहे:-
बेस्ट इन शो - जर्मन शेफर्ड शॉर्ट हेयर
दूसरा बेस्ट इन शो - साइबेरियन हस्की
तीसरा बेस्ट इन शो - लैब्राडोर रिट्रीवर
चौथा बेस्ट इन शो - डोबरमैन
पांचवां बेस्ट इन शो - रॉटवेइलर
छठा बेस्ट इन शो - गोल्डन रिट्रीवर
सातवां बेस्ट इन शो - शित्ज़ू
आठवां बेस्ट इन शो - बीगल
भारत में बेस्ट ब्रीड - डोबरमैन
भारत में RES. ब्रीड - शित्ज़ू
बेस्ट पपी - लैब्राडोर
RES.बेस्ट पपी - डोबरमैन
कैट कंसल्ट्स के संस्थापक और सीईओ हरदीप सिंह और ने सीईओ रमिंदर सिंह ने बताया कि डॉग शो के अंतिम दिन आल ब्रीड डॉग शो के साथ साथ साका द्वारा पेट पैरेंट वर्कशॉप का आयोजन हुआ। वहीं पेट फैशन शो ने समां ही बांध दिया।
उन्होंने बताया कि इस 79वां ऑल ब्रीड डॉग एंड हॉर्स शो और 80वां और 81वां ऑल ब्रीड्स पॉइंटेड चैंपियनशिप डॉग शो में छोटे और बड़े आकार की नस्लों जैसे पग, लैब्राडोर, गोल्डन रिट्रीवर, जर्मन शेफर्ड, रॉटवाइलर, पुडल, डोबर्मन, शिहत्ज़ु, पामेरीयन और भारतीय नस्लों सहित कुल 30 नस्लों ने भाग लिया। उनके अनुसार इस वर्ष प्रतिभागियों की संख्या में वृद्धि हुई और पहली बार शामिल होने वाले प्रतिभागी भी बड़ी संख्या में रहे।
डॉग शो का शुभारम्भ चंडीगढ़ नगर निगम के स्पेशल कमिश्नर प्रदीप कुमार द्वारा शनिवार को किया गया था। उन्होंने पशु कल्याण, जिम्मेदार डॉग पालन और सुरक्षा सेवाओं में डॉग्स की भूमिका पर बात की। उन्होंने पशुपालन विभाग को आयोजन के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि ऐसे आयोजनों से डॉग कल्चर और जागरूकता बढ़ती है।
रमिंदर सिंह के अनुसार डॉग शो में नस्लीय मानकों और अनुशासन पर मूल्यांकन किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में केनल क्लब ऑफ इंडिया के सदस्य मौजूद रहे। प्रतिभागी डॉग्स का मूल्यांकन नस्लीय मानक, स्वास्थ्य, शारीरिक संरचना, प्रशिक्षण, अनुशासन, प्रस्तुति, चाल-ढाल और टेम्परामेंट के आधार पर किया गया। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न श्रेणियों में जजिंग राउंड सम्पन्न हुए।
No comments:
Post a Comment