पंचकूला, 14 मार्च 2026: सेवा और परोपकार की भावना को आगे बढ़ाते हुए पुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा पंचकूला के फेज-1 औद्योगिक क्षेत्र में जनसाधारण के लिए 207वें अन्न भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और सेवा कार्य में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
इस मौके पर ट्रस्ट के संस्थापक और समाज सेवी अमिताभ रुंगटा ने कहा कि अन्न दान को सनातन धर्म में सर्वोत्तम दान माना गया है, क्योंकि यह सीधे जीवन से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि सनातन परंपरा में अन्न का महत्व बहुत ही सुंदर तरीके से वर्णित किया गया है। इसी भावना के साथ ट्रस्ट लगातार सेवा कार्यों को आगे बढ़ा रहा है और समाज के जरूरतमंद वर्ग तक भोजन पहुंचाने का प्रयास कर रहा है।
भंडारे के आयोजन में ट्रस्ट के सदस्यों और सहयोगियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
No comments:
Post a Comment