चंडीगढ़:--गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार साहिब सोसाइटी (पंजीकृत) गांव ड्डूमाजरा में होला-मोहल्ला के उपलक्ष्य में "खालसा गेम्स 2026" का आयोजन किया गया। जिसमें वार्ड नंबर 26 के प्रेसिडेंट हरजिंदर सिंह प्रिंस प्रोग्राम में बतौर अतिथि उपस्थित हुए। आयोजकों की ओर से हरजिंदर सिंह प्रिंस को सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने एथलेटिक्स की रेस, हर्डल रेस, गोला फेंक, रस्साकशी, और दौड़ जैसी विभिन्न पारम्परिक खेलों में अपनी खेल कौशल प्रतिभा का प्रदर्शन कर लोगों को आनंदित कर दिया।
गेम्स के दौरान लड़के और लड़कियों की श्रेणियों में खिलाड़ियों के लिए एथलेटिक्स स्पर्धाओं में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिनमें लड़कों की श्रेणी में 5 वर्ष तक की आयु के लिए, 50 मीटर दौड़, बाधा दौड़, 6 और 7 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए 50 मीटर और 100 मीटर की दौड़, 8 से 10 वर्ष की आयु के बच्चे: 50 मीटर दौड़, 100 मीटर स्किपिंग दौड़ और बाधा दौड़, 11 से 14 वर्ष की आयु के लिए 100 मीटर, 200 मीटर, लंबी कूद, शॉट पुट और स्लो साइकिलिंग और 15 से 18 वर्ष की आयु के लिए 100 मीटर, 800 मीटर, लंबी कूद और शॉट पुट प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपना दमखम दिखाया। इस प्रकार लड़कियों की श्रेणी में 5 वर्ष तक की आयु के लिए, 50 मीटर दौड़, बाधा दौड़, 50 मीटर दौड़, 6 और 7 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए 100 मीटर दौड़, 8 से 10 वर्ष की आयु के लिए 50 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़, नींबू और चम्मच दौड़ और स्किपिंग दौड़, 100 भीतन, 200 भी। नींबू और चम्मच दौड़ और स्किपिंग दौड़, ओपन कैटेगरी रेस 100 मीटर, 200 मीटर, शॉट पुट इत्यादि शामिल थी। इसके अलावा महिलाओं की चाटीदौड़, म्यूजिकल चेयर्स 50 वर्ष से अधिक आयु वालों के लिए 1 किमी पैदल चलना बाबा बुद्धा दल गटका अखाड़ा की टीमों के जौहर और रस्साकशी(केवल ड्डूमाजरा के युवाओं के लिए) का भी आयोजन हुआ।
हरजिंदर सिंह प्रिंस ने समारोह के अंत मे प्रतिभा8 को पुरस्कृत भी किया और अपने सम्बोधन में बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए कहा । हरजिंदर सिंह प्रिंस ने खालसाई गेम्स के सभी आयोजक सदस्यों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए दिल से धन्यवाद दिया।
No comments:
Post a Comment