Chandigarh :चैत्र नवरात्र व रामनवमी के पावन अवसर पर नव्य भारत फाउंडेशन (एनबीएफ भारत) द्वारा "मिशन अपर्णा शक्ति" के अन्तर्गत दिव्यांगजनों के साथ समर्थ जियो आश्रम, सेक्टर -15 चंडीगढ़ में यह पावन पर्व मनाया गया,जिसमें नव दुर्गा देवी स्वरूपा कन्याओं का कंजक पूजन भी किया गया व सभी बच्चो को प्रसाद बांटा गया और साथ मे स्टेशनरी व अन्य जरूरत के सामान दान किए गए।
इस मौके पर नव्य भारत फाउंडेशन के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० अनिरुद्ध उनियाल ने बताया कि यह बच्चे दिव्य अंग को धारण करने वाले परमात्मा स्वरूप हैं व कन्या पूजन के माध्यम से बालिका संरक्षण व उनके सर्वांगीण विकास पर उन्होने जोर दिया। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सह संस्थापक सिमरन कौर जी, राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक ऋषभ मिश्रा, आश्रम की संचालक पूजा जी, वार्डन मीणा जी व टीम के अन्य सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे और सभी ने बच्चो को प्रसाद बाँटा व दिव्यांग बच्चो के साथ यह पर्व मनाया।
No comments:
Post a Comment