Latest News

किन्नर मंदिर में रामनवमी पर 151 कन्याओं का कंजक पूजन

चंडीगढ़:--चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर रामनवमी का पर्व जय माता किन्नर मंदिर, बापूधाम सेक्टर 26 में बड़ी ही श्रद्धाभाव और भक्तिमय रूप से मनाया गया। परमपूज्यपाद जय माता मंदिर पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर माँ कमलीनन्द गिरी जी- अंतरराष्ट्रीय किन्नर अखाड़ा व जूना अखाड़ा की देखरेख में मंदिर परिसर में कंजक पूजन और 108 कलश के जल से माता का अभिषेक किया गया। 
  
परमपूज्यपाद जय माता मंदिर पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर माँ कमलीनन्द गिरी जी महाराज ने बताया कि मंदिर में नवरात्र का पर्व बड़े ही श्रद्धाभाव और भक्तिभाव से मनाया गया। मंदिर में नौ दिन माता के नौ स्वरूपों की मंदिर के 09 पुजारियों द्वारा श्रद्धाभाव से पूजा अर्चना की गई। उन्होंने बताया कि नवरात्र के दौरान रामनवमी अवसर पर 151 कन्याओं एवम लगभग 50 बालकों का पूजन किया गया। इसके अलावा सभी को आशीर्वाद भी दिया गया है। नौ दिन माता की पूजा अर्चना की गई है। आज रामनवमी अवसर पर हवन यज्ञ, माता की आरती, 09 पंडित पूजन सहित कंजक पूजन किया गया ।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates