Latest News

जय माता किन्नर मंदिर, बापूधाम सेक्टर-26 में नवरात्रि पर्व श्रद्धा व भक्तिभाव से मनाया जाएगा

चंडीगढ़:--चैत्र नवरात्रि का पर्व  जय माता किन्नर मंदिर में 19 से 27 मार्च 2026 तक जय माता किन्नर मंदिर, BDC सेक्टर-26, चंडीगढ़ में बड़े ही श्रद्धा व भक्तिभाव से मनाया जाएगा। इन 9 पावन दिनों में माता के विभिन्न स्वरूपों की विधिवत धार्मिक रीति रिवाज से पूजा अर्चना होगी। यह जानकारी जय माता किन्नर मंदिर, बापूधाम कॉलोनी, सेक्टर-26, की पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर माँ कमलीनन्द गिरी जी महाराज अंतर्राष्ट्रीय किन्नर व जुना अखाड़ा चंडीगढ़ ने दी।

महामण्डलेश्वर माँ कमलीनन्द गिरी जी महाराज अंतर्राष्ट्रीय किन्नर अखाड़ा व जुना अखाड़ा, चंडीगढ़ ने बताया कि हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का पर्व आस्था, भक्ति और शक्ति की उपासना का सबसे पवित्र समय माना जाता है। मान्यता है कि नवरात्रि के इन नौ दिनों में मां दुर्गा पृथ्वी पर अपने भक्तों के बीच आती हैं और उनकी सच्ची श्रद्धा से की गई प्रार्थनाओं को स्वीकार करती हैं। नवरात्रि की शुरुआत प्रतिपदा तिथि पर होने वाली घटस्थापना यानी कलश स्थापना से होती है। इसे नवरात्रि पूजा का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। इस दिन विधि-विधान से कलश स्थापित कर मां दुर्गा का आह्वान किया जाता है और अखंड ज्योति जलाकर नौ दिनों तक पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि सही मुहूर्त में घटस्थापना करने से घर में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

आज 19 मार्च, गुरुवार से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत माता का दरबार सजा कर विधि-विधान से कलश स्थापित कर मां दुर्गा का आह्वान किया गया है।  27 मार्च, शुक्रवार तक पूरे नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाएगी। 19 मार्च से 27 मार्च तक नित्यप्रति पूजा अर्चना होगी और प्रत्येक संध्या महिला कीर्तन मंडली द्वारा माँ का भव्य कीर्तन होगा। इसके उपरांत माता की विशेष आरती एवं पूजन सम्पन्न होगा तथा रात्रि 8 बजे हवन पूजन होगा। दिनांक 27 मार्च रामनवमी अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिनमें आरती पूजा, गौ पूजन सहित 108 कन्याओं का पूजन व माता का भंडारा प्रसाद वितरण शामिल रहेगा।

  उन्होंने बताया कि नवरात्रों के दौरान ही गुरु माँ मधु जी की बरसी भी है, तो 21 मार्च से बापूधाम स्थित गुरुद्वारा साहिब श्री अखंड पाठ का शुभारंभ होगा और 23 मार्च को भोग डाला जाएगा।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates