Latest News

इटरनिटी एन्ड प्रोटॉक कंपनी द्वारा आयोजित तीसरे रक्तदान शिविर में 120 यूनिट रक्त हुआ एकत्र

चण्डीगढ़ : इटरनिटी एन्ड प्रोटॉक कंपनी द्वारा आयोजित तीसरे रक्तदान शिविर में 120 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। उक्त जानकारी देते हुए प्रवक्ता टीआर ठाकुर ने बताया कि ये रक्तदान शिविर कंपनी के संस्थापकों अंकुर बख्शी एवं सजिल घई व निदेशकों हरनीत सिंह एवं गौरव वोहरा द्वारा सीएसआर एक्टिविटी के तहत लगाया गया। उन्होंने बताया कि इससे पहले लगाए गए दो रक्तदान शिविरों में भो 100 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र हुआ था। उन्होंने बताया कि कम्पनी द्वारा भी तक अनेक समाजसेवी कार्य किए जा चुके हैं जिनमें लंगर सेवा, जल सेवा, विकलांग एवं वरिष्ठ नागरिक सहयोग तथा जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए मुफ्त शिक्षा आदि जैसे परोपकारी कार्य शामिल हैं। टीआर ठाकुर ने कहा कि कम्पनी भविष्य में भी इस प्रकार के परोपकारी कार्यों काआयोजन करती रहेगी।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates