चंडीगढ़, 11 मार्च 2026: चंडीगढ़ मुख्यालय वाली अग्रणी हियरिंग हेल्थकेयर सेवा प्रदाता आनंद हियरिंग केयर ने लुधियाना में नए ‘सेंटर ऑफ हियरिंग’ का उद्घाटन कर उत्तर भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत किया है। यह केंद्र सुनने से संबंधित समस्याओं का सामना कर रहे लोगों के लिए उन्नत ऑडियोलॉजी डायग्नोस्टिक्स, व्यक्तिगत हियरिंग एड समाधान, कॉक्लियर इम्प्लांट मार्गदर्शन और स्पीच थेरेपी सेवाएं प्रदान करता है।
आनंद हियरिंग केयर के संस्थापक टी. एस. आनंद ने कहा,“हमारा लक्ष्य क्षेत्र में नए केंद्रों के माध्यम से उत्तर भारत में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करना है। चंडीगढ़ हमेशा से हियरिंग हेल्थकेयर के क्षेत्र में हमारी यात्रा की नींव रहा है। मुख्यालय होने के नाते इसने हमें पूरे उत्तर भारत में गुणवत्तापूर्ण हियरिंग केयर का विस्तार करने की दिशा में मार्गदर्शन दिया है।”
उन्होंने आगे कहा,“चंडीगढ़ कैपिटल रीजन, पंजाब और उत्तर भारत के अन्य क्षेत्रों में समुदायों की सेवा करने की हमारी प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए हमारी विस्तार रणनीति काफी महत्वाकांक्षी है। हमारा उद्देश्य क्षेत्र के अधिकतम मरीजों तक उन्नत तकनीक, विशेषज्ञ देखभाल और व्यक्तिगत हियरिंग समाधान पहुंचाना है।”
इस नए विस्तार के साथ आनंद हियरिंग केयर का कुल 16वां क्लिनिक शुरू हुआ है और लुधियाना में यह दूसरा केंद्र है। चंडीगढ़ में मुख्यालय होने के साथ, आनंद हियरिंग केयर ने उत्तर भारत में हियरिंग हेल्थकेयर केंद्रों का एक मजबूत नेटवर्क स्थापित किया है, जिसमें जालंधर, पटियाला और दिल्ली एनसीआर के कई स्थान शामिल हैं।
विशेष रूप से, आनंद हियरिंग केयर अग्रणी वैश्विक निर्माताओं के मल्टी-ब्रांड हियरिंग समाधान भी प्रदान करता है, जिनमें विडेक्स, फोनक, सिगनिया, जीएन रि साउंड, रेक्सटोन, ऑटिकोन और स्टारकी शामिल हैं। मरीज आधुनिक हियरिंग एड शैलियों जैसे आरआईसी, बीटीई और सी आई सी में से चयन कर सकते हैं, जिन्हें प्राकृतिक ध्वनि गुणवत्ता, आराम और रोजमर्रा के सुनने के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।
हियरिंग डायग्नोस्टिक्स और हियरिंग एड फिटिंग के अलावा, यह केंद्र स्पीच थेरेपी सेवाएं, मुफ्त हियरिंग एड ट्रायल और व्यापक आफ्टर केयर सहायता भी प्रदान करता है, जिससे सुनने की समस्या से जूझ रहे लोगों को दीर्घकालिक देखभाल सुनिश्चित की जा सके।
No comments:
Post a Comment