Latest News

ए.जी.आई.- द गैस्ट्रोसिटी, लुधियाना और मारेंगो एशिया हॉस्पिटल्स ने लिवर ट्रांसप्लांटेशन सेवाओं की 5वीं वर्षगांठ पर लिवर डोनर और प्राप्तकर्ताओं का हार्दिक सम्मान कर मनाया जश्न

लुधियाना 28 अप्रैल 2025  :एडवांस्ड गैस्ट्रोएंटरोलॉजी इंस्टीट्यूट (ए.जी.आई.) - द गैस्ट्रोसिटी, लुधियाना ने मारेंगो एशिया हॉस्पिटल्स के सहयोग से अपनी लिवर ट्रांसप्लांट सेवाओं की 5वीं वर्षगांठ पर एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया, जो लिवर डोनर्स और प्राप्तकर्ताओं को समर्पित था। यह ऐतिहासिक अवसर ट्रांसप्लांट हेपेटोलॉजी में पांच वर्षों की उत्कृष्ट सेवाओं और उन बहादुर एवं उदार व्यक्तियों के योगदान को समर्पित था जिन्होंने जीवन बचाने वाली इन प्रक्रियाओं में भाग लिया।
लिवर ट्रांसप्लांट सेवाओं की शुरुआत से अब तक, टीम ने पंजाब क्षेत्र से कुल 100 लिवर ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक पूरे किए हैं, जिनमें से 50 ट्रांसप्लांट ए.जी.आई.- द गैस्ट्रोसिटी द्वारा रेफर किए गए मरीज़ों के लिए किए गए। ये उपलब्धियां संस्थान की क्षेत्रीय उत्कृष्टता केंद्र के रूप में बढ़ती प्रतिष्ठा को दर्शाती हैं।
इस समारोह में चिकित्सा क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया, जिनमें डॉ. निर्मलजीत सिंह मल्ही (चेयरमैन और विभाग प्रमुख, ए.जी.आई.- द गैस्ट्रोसिटी), जो भारत में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और हेपेटोलॉजी क्षेत्र के अग्रदूत हैं, प्रमुख रूप से शामिल थे। उनके साथ संस्थान की मुख्य क्लिनिकल टीम के सदस्य – डॉ. राजीव ग्रोवर (वाइस चेयरमैन), डॉ. जसमीट एस. ढींगरा (डायरेक्टर), और डॉ. नीरज सिंगला (कंसल्टेंट, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी) उपस्थित थे। मारेंगो एशिया हॉस्पिटल्स से प्रसिद्ध लिवर ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. पुनीत सिंगला, और उनके साथ श्री धीरेज शर्मा (असिस्टेंट जनरल मैनेजर – सेल्स एंड मार्केटिंग) भी मौजूद थे।
जी.आई. सर्जरी और ऑन्कोलॉजी टीम की ओर से डॉ. हरपाल सिंह (सीनियर गैस्ट्रो सर्जन), डॉ. हरप्रीत सिंह खेतरपाल (सीनियर जनरल और लैप्रोस्कोपिक सर्जन) और डॉ. नवदीप सिंह (सीनियर मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट) ने प्रतिनिधित्व किया।
डॉ. निर्मलजीत सिंह मल्ही, जिनकी दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता और चिकित्सा विशेषज्ञता के लिए व्यापक रूप से सराहना की जाती है, ने मुख्य भाषण में लिवर प्रत्यारोपण की जीवन रक्षक महत्ता, शीघ्र निदान की आवश्यकता और लिवर स्वास्थ्य के बारे में जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरणा दी। उन्होंने संस्थान की पांच साल की यात्रा के बारे में भी बताया और ए.जी.आई.- द गैस्ट्रोसिटी के कोर मिशन को दोहराया – अत्याधुनिक चिकित्सा सेवा को सहानुभूति और व्यक्तिगत देखभाल के साथ प्रदान करना।
डॉ. राजीव ग्रोवर ने वर्ल्ड लिवर डे के अवसर पर लिवर रोगों के बदलते परिदृश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने एक बेटी की भावनात्मक कहानी साझा की जिसने अपने पिता की जान बचाने के लिए अपने लिवर का एक हिस्सा दान किया – जो पारिवारिक ताकत और निःस्वार्थ प्रेम की प्रेरणादायक मिसाल बनी।
डॉ. पुनीत सिंगला और उनकी टीम, जिनके पास 2000 से अधिक लिवर ट्रांसप्लांट का अनुभव है, ने लिवर ट्रांसप्लांटेशन प्रक्रिया से जुड़ी संपूर्ण सेवाओं की जानकारी दी – जिसमें चिकित्सीय जरूरतें, कानूनी सहायता, लॉजिस्टिक और भावनात्मक सहयोग तथा कैडेवर डोनेशन फ्रेमवर्क शामिल हैं। उन्होंने ए.जी.आई.- द गैस्ट्रोसिटी की भूमिका को नॉर्थ इंडिया के एक अग्रणी ट्रांसप्लांट मूल्यांकन और रेफरल केंद्र के रूप में रेखांकित किया, जिसे उन्नत देखभाल, विशेषज्ञ टीम और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है।
सम्मान समारोह के दौरान डोनर्स और प्राप्तकर्ताओं ने अपने दिल को छू लेने वाले अनुभव साझा किए, मेडिकल टीमों के प्रति आभार जताया और अन्य लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित किया। यह समारोह उन सभी के लिए आशा की किरण बना जो प्रत्यारोपण की प्रतीक्षा कर रहे हैं और इसने समय पर चिकित्सा हस्तक्षेप के प्रभाव को उजागर किया।
लिवर ट्रांसप्लांट की 5वीं वर्षगांठ और 50 सफल ट्रांसप्लांट्स का यह उत्सव, ए.जी.आई.- द गैस्ट्रोसिटी की विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जो नवाचार, करुणा और सहयोग की भावना से संचालित है।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates