Latest News

जरूरतमंद लड़कियों के लिए निःशुल्क मेकअप और ब्यूटी कोर्स की शुरुआत

चण्डीगढ़ : महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राम दरबार स्थित लायंस क्लब द्वारा जरूरतमंद लड़कियों के लिए निःशुल्क मेकअप और ब्यूटी कोर्स की शुरुआत करवाईं गई जिसका शुभारम्भ स्थानीय वार्ड नं. 19  की पार्षद सुश्री नेहा ने किया।
 उन्होंने कोर्स में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों के आत्मविश्वास पर खुशी प्रकट करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने भरोसा जताया कि इनका आत्मविश्वास इन्हें सम्मानजनक जीवन यापन करने में एक बड़ी भूमिका निभायेगा। नेहा ने कहा कि उनके वार्ड में आगे भी इसी प्रकार महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम चलाए जाते रहेंगे।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates