Latest News

स्माइलिंग ग्रुप ने बांटे पौधे

चंडीगढ़:-ग्रीन, चलीं और स्वस्थ पर्यावरण के प्रति समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से एन जी ओ स्माइलिंग ग्रुप की तरफ से एरिया पार्षद जसबीर सिंह बंटी की मौजूदगी में सेक्टर 42 स्थित न्यू लेक पर आने जाने वाले विज़िटर्स को पौधे बांटे गए। संस्था के सदस्यों पिंकेश, मुस्कान, प्रीति, जाफिर 
और रिज़वान ने यह पहल करते हुए समाज को संदेश देने का प्रयास किया।
   एरिया पार्षद जसबोर सिंह बंटी ने एन जी ओ स्माइलिंग ग्रुप द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के चलते पर्यावरण में काफी बदलाव आया है। इसलिए हम सब को एकजुट होकर आगे आकर ग्लोबल वार्मिंग के बाद रहे खतरे को खत्म करना ही होगा। यह अच्छी बात है कि आज की युवा पीढ़ी इस बात को समझ रही है और समाज के प्रति अपने दायित्व को भली भांति निभा भी रही है।
   एन जी ओ के सदस्यों ने कहा कि पर्यावरण दिवस के मद्देनजर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस आयोजन के माध्यम से लोगों को क्लीन, ग्रीन और स्वस्थ पर्यावरण के प्रति सचेत करने का संदेश दिया गया है कि अगर हम अभी भी नही जागे तो बहुत देर हो जाएगी और ग्लोबल वार्मिंग का स्तर इतना अधिक बढ़ जाएगा की जिंदगी जीना मुश्किल हो जाएगा।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates