Latest News

घग्गर नदी में दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया बंगिया सांस्कृतिक सम्मिलनी, चण्डीगढ़ के सदस्यों ने

चण्डीगढ़ : बंगिया सांस्कृतिक सम्मिलनी, चण्डीगढ़ के सदस्यों द्वारा आज दशमी के रोज घग्गर नदी में दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया गया। से.35 स्थित बंग भवन में बीती 11 अक्टूबर को विधिवत दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई थी। संस्था के अध्यक्ष अनिन्दु दास ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि संस्था के साथ जुड़े पुजारी सुनील चटर्जी ने पूरे विधि-विधान के साथ सब धार्मिक कार्य सम्पन्न किए। तत्पश्चात सिन्दूर खेला का भी आयोजन किया गया। अनिन्दु दास ने बताया कि इसी के साथ दुर्गा पूजा या दुर्गोत्सव, जिसे शरदोत्सव अथवा शारदीय दुर्गा पूजा के नाम से भी जाना जाता है, का समापन हो गया।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates