Latest News

करवा चौथ पर लगाया मेहंदी का स्टाल:

चंडीगढ़:-पति की दीर्घायु के महिलाओं द्वारा रखा जाने वाला करवाचौथ के व्रत को लेकर महिलाओं में उत्साह देखते ही बन रहा है। त्योहार को लेकर बाजार में रौनक देखते ही बनती है।ज्वेलरी शॉप, ब्यूटी पार्लर और कॉस्मेटिक शॉप्स पर महिलाओं को खरीदारी करते देखा जा सकता है। साज श्रृंगार को लेकर महिलाएं कुछ ज्यादा ही सजग दिख रही है। महिलाओं में डिज़ाइनर और आकर्षक मेहंदी लगवाने को भी क्रेज देखते ही बन रहा है। इसी को देखते हुए सेक्टर 24 स्थित शहर की विख्यात कॉस्मेटिक शॉप ओंकार मार्केटिंग ने भी महिलाओं के लिए अपनी शॉप के सामने मेहंदी के स्टाल लगा दिए है। इन स्टाल पर महिलाओं को निशुल्क मेहंदी लगाई जा रही है। मेहंदी लगाने के लिए प्रशिक्षित मेहंदी लगाने वाली लड़कियों को बिठाया गया है। इस दौरान कोविड-19 की गाइडलाइंस को भी पूरी तरह से फॉलो किया गया। मेहंदी लगाने वाली लड़कियों ने पी पी ई किट्स पहन मेहंदी लगवाने आने वाली महिलाओं को फेस मास्क लगा कर रखने और हाथों को सैनिटाइज करने के बाद ही मेहंदी लगाई जा रही थी।
इस बारे में और अधिक जानकारी देते हुए ओंकार मार्केटिंग के ओनर रविंदर सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी इस बार भी करवाचौथ पर्व को लेकर महिलाओं के हाथों में मेहंदी लगाने को लेकर स्टाल लगाए गए है। 22 और 23 अक्तूबर को लगाए गए इन मेहंदी स्टाल के लिए उन्होंने स्लम एरिया से गरीब परिवार की 05 मेहंदी एक्सपर्ट को मेहदी लगाने के लिए बिठाया है। महिलाओं के हाथों में मेहंदी निशुल्क लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा उनकी शॉप से खरीदारी करने वाले सभी ग्राहको को उपहार भी दिए जा रहे हैं। ये आफर पिछले कई दिन से चल रही है।
उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के मद्देनजर उन्होंने इस दौरान पूरी एहितयात भी बरती जा रही है। शॉपिंग करने और मेहंदी लगवाने आने वाले सभी ग्राहकों का टेम्परेचर चेक होगा और सैनिटाइज करने के बाद ही आने दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates