Latest News

अरुण सूद से मिल कर वार्ड नं. 7 से टिकट मांगी राम शब्द ने

चण्डीगढ़ : चण्डीगढ़ नगर निगम चुनाव में नं. 7 से भाजपा नेता राम शब्द ने भी दावेदारी ठोक दी है। मौलीजागरां निवासी राम शब्द भाजपा के एससी मोर्चा के जिला अंबेडकर के सचिव हैं। उन्होंने स्थानीय भाजपा अध्यक्ष से मिलकर उन्हें एससी के लिए आरक्षित वार्ड नं. 7 से उम्मीदवार बनाने की मांग की है। उनके साथ यादव समुदाय में अच्छी पैठ रखने वाले लाल चंद यादव भी थे। अपने क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी राम शब्द, जो पलसोरा की मार्किट कमेटी, में  महासचिव व विश्वकर्मा मंदिर कमेटी एवं रामलीला कमेटी के सदस्य भी है, ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ-सबका विकास तथा स्वच्छ भारत आदि अभियानों को लेकर अपने वार्ड में काफी सक्रियता से काम किया है और पतंजलि योग सेंटर में योग शिक्षक भी हैं। इसके अलावा समय-समय पर रक्तदान भी करते रहते हैं। राम शब्द के मुताबिक वे वर्ष 1993 से भाजपा के साथ जुड़े हुए हैं व मंडल सचिव आदि कई जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय पार्षद व पूर्व उप महापौर अनिल दुबे तथा स्थानीय मंडल प्रधान अरविंद सिंह भी उनकी दावेदारी के पक्ष में हैं व समर्थन दे रहें हैं। उन्होंने बताया कि टिकट मिली तो उनकी जीत पक्की है व जीतने के बाद वे अपने वार्ड को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए सब तरफ सीसीटीवी कैमरे फिट करवाएंगे। इसके अलावा अनिल दुबे के अधूरे कार्यों को भी पूरा करवाएंगे।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates