Latest News

निर्जला एकादशी पर श्री राम भंडारा कमेटी ने लगाया लंगर

चंडीगढ़:-श्री राम भंडारा कमेटी की ओर से निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर नामदेव भवन सेक्टर 21 सामने गन्ने के जूस और  लंगर भंडारा लगाया गया। यहां लोगों में ने छोले-कुल्चे, चपाती, कढ़ी, हलवा प्रसाद बांटा। 

श्री राम भंडारा कमेटी के अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने बताया कि हिंदू धर्म में सभी एकादशी का विशेष महत्व होता है, लेकिन निर्जला एकादशी का महत्व सबसे बड़ा है। निर्जला एकादशी को साल की सबसे बड़ी एकादशी माना जाता है। इस दिन लोग भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। धन और समृद्धि में वृद्धि होती है, साथ ही सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसे में इस दिन लोग दूसरे लोगों की सेवा करने को भी सौभाग्य समझा जाता हैं।इस छबील पर 4 गन्ने के जूस की मशीन भी लगाई है, गन्ने के मीठे रस से लोगों की प्यास बुझाने के लिए 10 क्विंटल गन्ना  मंगवाया गया है। इसके अलावा 1000 लोगों के लिए भंडारा, 1000 केले, 1000 चैलाई के लड्डू, कुलचा-छोले का इंतज़ाम किया गया था।

लंगर सेवा में आई एस बंसल, अरुण अग्रवाल, सुमिता कोहली,  शांति मांझी, नरिंदर सिंगला, अमिता मित्तल,केशव बंसल, जगदीश गुप्ता व अन्य ने सेवा निभाई।

अरुण अग्रवाल ने बताया कि आगामी शनिवार को श्री राम भंडारा कमेटी की ओर से लगाए जाने वाले भंडारे के साथ साथ 1000 गिलास लस्सी का प्रबंध किया गया है।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates