Latest News

यश राज फिल्म्स ने 'अल्फा' के टीज़र में आलिया भट्ट द्वारा निभाए गए एक असैसिन की ओरिजिन स्टोरी से उठाया पर्दा फिल्म 3 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में होगी रिलीज़

मुंबई, 11,जून, 2026: आदित्य चोपड़ा की यश राज फिल्म्स ने आलिया भट्ट अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अल्फा' का टीज़र जारी कर दिया है। इस टीज़र के साथ वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में पहली बार एक युवा महिला असैसिन की ओरिजिन स्टोरी को पेश किया गया है, जिसे बचपन से एक घातक हत्यारिन बनने के लिए तैयार किया जाता है।
टीज़र: https://youtu.be/0d4nirTymmg?si=kqPN6t7CfdxrrY3Z
पहले टीज़र में यश राज फिल्म्स ने एक ऐसे किलर की कहानी की झलक दिखाई है, जिसकी भूमिका आलिया भट्ट निभा रही हैं और जिसे बॉबी देओल का किरदार तैयार करता है। फिल्म की दूसरी प्रमुख अभिनेत्री शर्वरी के किरदार का खुलासा जल्द किया जाएगा, क्योंकि मार्केटिंग अभियान के तहत प्रत्येक किरदार को दर्शकों के सामने चरणबद्ध तरीके से पेश किया जाएगा।a

'अल्फा' एक विशुद्ध मसाला एंटरटेनर फिल्म है, जिसे भारतीय सिनेमा में पहली बार दो महिला किरदारों के नेतृत्व वाली भव्य एक्शन फिल्म के रूप में पेश किया जा रहा है। यह फिल्म दो लड़कियों के 'अल्फा एटीट्यूड' का जश्न मनाती है।

फिल्म को एक रोमांचक सफर की तरह तैयार किया गया है, जिसमें थ्रिल, इमोशन, हास्य, अप्रत्याशित मोड़ और भरपूर मनोरंजन का समावेश है।

शिव रवैल द्वारा निर्देशित 'अल्फा' 3 जुलाई, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फिल्म में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम् भूमिकाओं में नजर आएँगे।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates