Latest News

फायर-बोल्ट ने स्मार्टफोन बाजार में रखा कदम; फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी में लॉन्च किया बोल्ट ब्रांड

चंडीगढ़, 30 जून 2026: भारत के सबसे बड़े कनेक्टेड कंज्यूमर इकोसिस्टम में से एक, फायर-बोल्ट ने आज स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री की घोषणा की है। वियरेबल्स सेगमेंट में अपनी सफलता के बाद, कंपनी ने बोल्ट नाम से एक नया मेड-इन-इंडिया स्मार्टफोन ब्रांड लॉन्च किया है। यह नया ब्रांड ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट और अन्य प्रमुख रिटेल चैनलों के माध्यम से पूरे देश में उपलब्ध होगा।

यह कदम फायर-बोल्ट के वेयरेबल्स ब्रांड से आगे बढ़कर एक व्यापक कंज्यूमर टेक्नोलॉजी कंपनी बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। वर्षों के उपभोक्ता अनुभव और बाजार विशेषज्ञता के आधार पर कंपनी अब स्मार्टफोन श्रेणी में अपनी उपभोक्ता-केंद्रित सोच लेकर आई है, जो आज के डिजिटल जीवन का सबसे अहम हिस्सा बन चुकी है। भारत में निर्मित और भारतीय उपभोक्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए बोल्ट स्मार्टफोन, स्थानीय मैन्युफैक्चरिंग के प्रति फायर-बोल्ट की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। साथ ही, कंपनी अपने गहन बाजार अनुभव को फ्लिपकार्ट के व्यापक नेटवर्क के साथ जोड़कर देशभर के उपभोक्ताओं तक अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को पहुंचाएगी।

आगामी बोल्ट स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में किफायती कीमत वाले 4G और 5G स्मार्टफोन शामिल होंगे, जिन्हें इवो और ऐस सीरीज के तहत पेश किया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स को विश्वसनीयता, नवाचार और आसान उपलब्धता को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। आधुनिक भारत की जरूरतों के अनुरूप तैयार यह पोर्टफोलियो आकर्षक डिजाइन, भरोसेमंद प्रदर्शन और रोजमर्रा के उपयोग के लिए उपयोगी फीचर्स प्रदान करेगा।

इस घोषणा पर बोल्ट के फाउंडर एवं सीईओ, अर्नव किशोर ने कहा, ”पिछले कुछ सालों में लाखों लोगों ने फायर-बोल्ट पर भरोसा जताया है, और इसी वजह से हम देश का इतना बड़ा कंज्यूमर ब्रांड बन पाए हैं। ' बोल्ट ' हमारी इसी कामयाबी का अगला कदम है। आज स्मार्टफोन सिर्फ एक फोन नहीं रह गया है, बल्कि यह लोगों के जुड़ने, कुछ नया सीखने और उनके सपनों को पूरा करने का सबसे बड़ा जरिया है। हमें पूरा यकीन है कि भारत में एक ऐसे देसी ब्रांड की बहुत जरूरत है, जो सच में भारतीयों की पसंद और जरूरतों को समझता हो। ' बोल्ट' के साथ हम अपनी पूरी ताकत, तकनीक और तजुर्बे को मिलाकर ऐसे स्मार्टफोन पेश करने जा रहे हैं, जो पूरी तरह से भारत के लिए डिजाइन और देश के भविष्य को देखकर बनाए गए हैं।”

इस अवसर पर फ्लिपकार्ट के सीनियर डायरेक्टर, मुकुंद केडिया ने कहा, "हमारा मकसद देश के बड़े शहरों से लेकर छोटे-छोटे कस्बों और गांवों तक के हर यूजर के लिए बेहतरीन स्मार्टफोन अनुभव को आसान बनाना है। फ्लिपकार्ट के बड़े डिलीवरी नेटवर्क और बोल्ट के खास भारतीय जरूरतों के लिए बने 4G और 5G स्मार्टफोन के साथ, अब देशभर के ग्राहकों को ऐसे फोन मिलेंगे जो मजबूत होने के साथ-साथ परफॉर्मेंस और नई टेक्नोलॉजी का एक बढ़िया पैकेज होंगे।"

टियर-2 और टियर-3 शहरों में फ्लिपकार्ट अपनी मजबूत उपस्थिति और व्यापक लॉजिस्टिक्स नेटवर्क के जरिए बोल्ट के देशव्यापी विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, और इस स्मार्टफोन पोर्टफोलियो की कीमतों व स्पेसिफिकेशन से जुड़ी अन्य जानकारियों की घोषणा आने वाले कुछ हफ्तों में की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates