Latest News

वार्ड नंबर 26 में बाबा बन्दा सिंह बहादुर के शहीदी दिवस को समर्पित मीठे पानी की छबील और काले चने का लगाया लंगर

चंडीगढ़:- चंडीगढ़ नगर निगम के अधीन आते वार्ड नंबर 26 में बाबा बन्दा सिंह बहादुर के शहीदी दिवस को समर्पित मीठे पानी की छबील और काले चने का लंगर लगाया गया। लंगर सेवा में ब्लॉक प्रधान सरदार हरजिंदर सिंह प्रिंस ने शिद्दत से सेवा निभाई। इस अवसर पर 
विनोद कुमार बिट्टू, भूपिंदर सिंह, प्रयाग चंद, जसविंदर कौर, नवजोत सिंह, सर्वजोत कौर, गुरप्रीत सिंह, अंग्रेज सिंह, विजय सिंह गीताराम और रेखा रानी 
ने भी लंगर प्रसाद बांटने में सेवा की।

हरजिंदर सिंह प्रिंस ने बाबा बंदा सिंह बहादुर की शहादत और उनके ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी शहादत सिख इतिहास में अटूट विश्वास, दृढ़ता और सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बाबा बंदा सिंह बहादुर ने सिख राज की स्थापना कर इतिहास में अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने सिख युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने और उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। बाबा बंदा सिंह बहादुर जी के शहीदी दिवस (जून के महीने) पर गुरुद्वारों और सार्वजनिक स्थानों पर उनकी अदम्य वीरता और बलिदान को याद करते हुए छबील (ठंडा, मीठा जल) का आयोजन किया जाता है। इस दौरान राहगीरों को भीषण गर्मी में ठंडी मीठी जल-छबील और प्रसाद वितरित किया जाता है।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates