Latest News

सेक्टर-42 में निःशुल्क मेडिकल चेक-अप एवं लंग हेल्थ कैंप का आयोजन

चंडीगढ़, 28 जून, 2026:--मानव कल्याण परिसर, रोटरी क्लब चंडीगढ़ तथा डीवी केयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सेक्टर-42 स्थित कम्युनिटी सेंटर, चंडीगढ़ में निःशुल्क मेडिकल चेक-अप एवं लंग हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्घाटन रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन  के प्रधान सरदार परमजीत सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद एवं पूर्व वरिष्ठ उपमहापौर  जसबीर सिंह बंटी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने भाग लेकर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई और हेल्थ कैम्प का लाभ उठाया।

कैंप में शुगर टेस्ट, ब्लड प्रेशर, नेत्र जांच, दंत जांच, ईसीजी, फिजियोथेरेपी, नेचुरोपैथी तथा कम्प्यूटरीकृत लंग फंक्शन टेस्ट सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क प्रदान की गईं। शाल्बी मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल, मोहाली के पल्मोनोलॉजी, एलर्जी एवं स्लीप मेडिसिन विभाग के निदेशक डॉ. सुरेश गोयल और उनकी टीम ने लोगों की फेफड़ों की क्षमता की जांच कर विशेषज्ञ परामर्श प्रदान किया।

इसके अलावा अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने मेडिसिन, कार्डियोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, त्वचा रोग, ईएनटी, होम्योपैथी, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा, एक्यूप्रेशर, स्त्री रोग एवं फिजियोथेरेपी संबंधी परामर्श भी दिया। जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क दवाइयों एवं चश्मों का वितरण भी किया गया।

मानव कल्याण परिसर की ओर से उपस्थित लोगों के लिए ठंडे जल की छबील भी लगाई गई। स्थानीय निवासियों ने एक ही छत के नीचे विभिन्न स्वास्थ्य जांच सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए आयोजकों की सराहना की और मानव कल्याण परिसर का आभार व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथि जसबीर सिंह बंटी का भी धन्यवाद किया।

इस अवसर पर राजकुमार शर्मा, गोयल प्रधान सनातन धर्म मंदिर तथा कार्यक्रम के मुख्य आयोजक मानव कल्याण परिसर के धर्मपाल शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates