चंडीगढ़ के पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर एवं वार्ड पार्षद श्री जसबीर सिंह बंटी ने नगर निगम की बैठक में शहर के लिए कम से कम 25 नए छोटे मोबाइल वॉटर टैंकर खरीदने का एजेंडा प्रस्तुत कर पारित करवाया।
उन्होंने कहा कि गर्मियों के मौसम में कई क्षेत्रों में पानी की मांग बढ़ जाती है। इसके अलावा धार्मिक, सामाजिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान भी पानी की पर्याप्त व्यवस्था करने में नगर निगम को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। वर्तमान में छोटे वॉटर टैंकरों की संख्या शहर की जरूरतों के अनुरूप पर्याप्त नहीं है, जिसके कारण समय पर पानी उपलब्ध कराने में दिक्कत आती है।
श्री जसबीर सिंह बंटी ने कहा कि नए छोटे मोबाइल वॉटर टैंकर खरीदे जाने से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरत पड़ने पर तुरंत पानी उपलब्ध कराया जा सकेगा तथा धार्मिक आयोजनों, सार्वजनिक कार्यक्रमों और पानी की कमी वाले इलाकों में लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इन टैंकरों की खरीद से नगर निगम की सेवाएं और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनेंगी।
No comments:
Post a Comment