चंडीगढ़, 14 जून, 2026: जीबी लीजेंड्स और चश्माह शाह स्पोर्ट्स ने चंडीगढ़ गोल्फ़ क्लब में लीजेंड्स टी बॉक्स जूनियर गोल्फ सीरीज़ 2026 के तहत लीजेंड्स जूनियर टूर का दूसरा एडिशन आयोजित किया। युवा गोल्फरों के लिए आयोजित यह टूर्नामेंट एक पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हुआ, जिसमें जीबी लीजेंड्स के सीईओ अमित सूद; चश्माह शाह स्पोर्ट्स और टी बॉक्स के फाउंडर दरवेश कुमार; चंडीगढ़ गोल्फ़ क्लब (सीजीसी) के प्रेसिडेंट आर.एस. विर्क; टूर्नामेंट कमेटी (सीजीसी) की चेयरपर्सन शोना सिंह और सीजीसी के ऑनरेरी सेक्रेटरी अमरबीर एस. लेहल ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।
अमित सूद, सीईओ, जीबी लीजेंड्स ने कहा कि "जीबी लीजेंड्स में, हमारा मिशन सही अवसर, मेंटरशिप और सपोर्ट देकर युवा गोल्फ़िंग टैलेंट की पहचान करना और उन्हें निखारना है। हम चंडीगढ़ में ग्रासरूट गोल्फ इकोसिस्टम को मजबूत करने और खिलाड़ियों की अगली पीढ़ी को उनकी पूरी क्षमता का एहसास कराने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, चाहे उनका बैकग्राउंड कुछ भी हो।"
चश्माह शाह स्पोर्ट्स के फाउंडर दरवेश कुमार ने कहा कि "टी बॉक्स जूनियर गोल्फ सीरीज़ 2026 में पूरे साल आयोजित होने वाले छह लीजेंड जूनियर टूर इवेंट शामिल हैं, जो उभरते गोल्फ़रों को अपना टैलेंट दिखाने का एक बेहतरीन प्लेटफ़ॉर्म प्रदान करते हैं। चश्माह शाह स्पोर्ट्स में हमारा उद्देश्य बच्चों को गोल्फ खेलने, इसे सीखने और इस खेल में आगे बढ़ने के लिए कॉम्पिटिशन करने के लिए प्रेरित करना है। हमारा विज़न भविष्य के चैंपियन तैयार करना है।"
चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के प्रेसिडेंट आर.एस. विर्क ने कहा कि "समाज के सभी वर्गों के बीच जूनियर गोल्फ को बढ़ावा देना हमेशा से चंडीगढ़ गोल्फ क्लब की प्राथमिकता रही है। हम युवा टैलेंट को निखारने और उभरते गोल्फ़रों को बेहतर प्रदर्शन के लिए ज़रूरी सपोर्ट देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
इस बीच, टूर्नामेंट में कई आयु वर्गों में कॉम्पिटिशन करने वाले 73 युवा गोल्फरों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जिन्होंने खेल के प्रति अद्भुत कौशल, खेल भावना और समर्पण का प्रदर्शन किया। यह टूर्नामेंट लड़कों और लड़कियों के लिए ए (15-17 साल), बी (13-14 साल), सी (11-12 साल), डी (9-10 साल), ए+ (18-21 साल), ई (7-8 साल) और एफ (6 साल और उससे कम) उम्र की कैटेगरी में आयोजित किया गया था।
बेस्ट ग्रॉस (लड़के – कैटेगरी ए, बी, सी और डी मिलाकर) का अवॉर्ड ज़ोरावर सिंह चहल ने जीता, जबकि रजीता ने बेस्ट ग्रॉस अवॉर्ड (लड़कियां – कैटेगरी ए,बी,सी और डी मिलाकर) अपने नाम किया। अंगत सिंह ने लड़कों की कैटेगरी ई और एफ (दोनों मिलाकर) में अवॉर्ड जीता, जबकि अनायशा भार्गव ने लड़कियों की कैटेगरी ई और एफ (दोनों मिलाकर) में अवॉर्ड जीता। लड़कियों की कैटेगरी A+ में चार्वी वेद (80) ने चैंपियन का अवॉर्ड जीता।
कैटेगरी के हिसाब से परफॉर्मेंस और स्कोर की बात करें तो; कैटेगरी ए (लड़के) में - रणविजय सिंह (75) ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि कैरव सिंह (78) रनर-अप रहे और आदिश्वर सिंह चहल (79) दूसरे रनर-अप रहे।
कैटेगरी ए (लड़कियां) में – रजीता (80) को विजेता घोषित किया गया, गुरबानी सिंह स्टार (82) रनर-अप रहीं और कनिका गोयल (103) दूसरी रनर-अप रहीं।
कैटेगरी बी (लड़के) में - आर्यवीर सिंह ग्रेवाल (88) को बेस्ट बैक 6 के आधार पर विजेता घोषित किया गया और अब्राहम वर्मा (88) रनर-अप रहे। प्रद्युम्न वी. उपाध्याय (92) दूसरे रनर-अप रहे।
कैटेगरी बी (लड़कियां) में - ओजस्विनी महाजन (87) को विजेता घोषित किया गया और अनहद कौर पंधेर (101) रनर-अप रहीं।
कैटेगरी सी (लड़के) में सोहराब सिंह तलवार (78) विजेता रहे, समरजोत सिंह (85) रनर-अप रहे और उपराज सिंह मेहदीरत्ता (86) दूसरे रनर-अप रहे। कैटेगरी सी (लड़कियां) में - गैरत कौर काहलों (82) विजेता, अमायरा गुलाटी (89) रनर-अप और एकमवीर कौर बाथ (90) दूसरे रनर-अप रहीं।
कैटेगरी डी (लड़के) में - ज़ोरावर सिंह चहल (68) विजेता, ज़ोरावर जागीर सिंह (85) रनर-अप और अदीर सिंह बाजवा (88) दूसरे रनर-अप रहे।
कैटेगरी डी (लड़कियां) में - पावनी बंसल (87) विजेता, अर्शिया हुड्डा (92) रनर-अप और रिया सैनी (93) दूसरे रनर-अप रहीं।
कैटेगरी ई (लड़के), जो नौ होल्स में खेला गया, उसमें अंगत सिंह (42) विजेता रहे। विरेन प्रताप सिंह (45) रनर-अप और ज़ोरान वीर सिंह संधू (46) दूसरे रनर-अप रहे।
कैटेगरी ई (लड़कियां) में अनायशा भार्गव (52) विजेता, ओजस्वी दीवान (55) रनर-अप और रिदमवीर कौर बाथ दूसरे रनर-अप रहीं।
कैटेगरी एफ (लड़के) में कियान राज चुचरा (60) विजेता और राजरीत सिंह रियार रनर-अप रहे।
इस दूसरे इवेंट का सफल आयोजन जूनियर गोल्फ की बढ़ती लोकप्रियता को दिखाता है। साथ ही, यह जीबी लेजेंड्स, चश्माह शाह स्पोर्ट्स और द टी बॉक्स गोल्फ स्कूल की उस प्रतिबद्धता को भी मजबूत करता है, जिसके तहत वे न सिर्फ़ ट्राईसिटी बल्कि भारत के अन्य हिस्सों से भी ऐसे युवा एथलीट तैयार कर रहे हैं जो आगे चलकर दुनिया में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।
No comments:
Post a Comment