चंडीगढ़, 11 जून 2026 : : डी बीयर्स ग्रुप के फॉरएवरमार्क डायमंड ज्वेलरी ब्रांड ने भारतीय क्रिकेट स्टार सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर ‘SKY × फॉरएवरमार्क लिमिटेड एडिशन पेंडेंट’ लॉन्च किया है। दृढ़ता, उत्कृष्टता और व्यक्तिगत पहचान को समर्पित यह एक्सक्लूसिव कलेक्शन, एक बेहद अनूठे और कलेक्टेबल डिजाइन के माध्यम से फाइन ज्वेलरी और खेल जगत के इस अनूठे जुड़ाव को प्रदर्शित करता है।
क्रिकेट से प्रेरित इस पेंडेंट में बैट और बॉल का एक विशेष मोटिफ (motif) दिया गया है, जिसे 14-कैरेट गोल्ड में तैयार किया गया है और इसके केंद्र में एक चमचमाता फॉरएवरमार्क डायमंड जड़ा गया है। पेंडेंट के पिछले हिस्से पर क्रिसक्रॉस पैटर्न के साथ लिमिटेड एडिशन नंबरिंग और सूर्यकुमार यादव के लेज़र-एन्ग्रेव्ड सिग्नेचर दिए गए हैं, जो इसके हर पीस को एक अनोखा कलेक्टर्स आइटम बनाते हैं। दुनियाभर में केवल 25 व्यक्तिगत नंबरों वाले विशेष पीसों तक सीमित यह पेंडेंट, नेचुरल डायमंड्स और मानवीय उपलब्धियों की उस साझी यात्रा को दर्शाता है जो समय के साथ समर्पण, दृढ़ता और सटीकता से आकार लेती है।
इस मौके पर फॉरएवरमार्क, डी बीयर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर, मल्लिकार्जुन रेड्डी याराबोलू ने कहा, “फॉरएवरमार्क डायमंड ज्वेलरी में हम हमेशा ऐसे सार्थक तरीकों की तलाश में रहते हैं, जो व्यक्तिगत पहचान, उत्कृष्टता और वास्तविक उपलब्धियों का उत्सव मना सकें। ‘SKY × फॉरएवरमार्क लिमिटेड एडिशन पेंडेंट’ इन्हीं मूल्यों का प्रतीक है, जो फॉरएवरमार्क डायमंड की स्थायी सुंदरता को क्रिकेट के जुनून और सटीकता के साथ जोड़ता है। सूर्यकुमार यादव के साथ हमारी यह साझेदारी उन लोगों को समर्पित है, जो उत्कृष्ट कारीगरी, दुर्लभता और हर बड़ी कामयाबी के पीछे की प्रेरणादायक यात्रा को महत्व देते हैं।”
यह पेंडेंट व्हाइट गोल्ड, येलो गोल्ड के साथ रेड सिरेमिक, और ब्लैक रोडियम के साथ ब्लैक सिरेमिक एक्सेंट्स जैसे चुनिंदा फिनिश विकल्पों में उपलब्ध है। इसका डिजाइन आधुनिक सौंदर्यशास्त्र और उत्कृष्ट कारीगरी का एक बेहतरीन संतुलन प्रस्तुत करता है। हर पेंडेंट में बारीक डिटेलिंग, बैगेट-सेट डायमंड्स और सेंटर में एक हेलो-सेट फॉरएवरमार्क डायमंड लगाया गया है। इस कलेक्शन की विशिष्टता को और बढ़ाते हुए, लिमिटेड एडिशन पेंडेंट खरीदने वाले हर कस्टमर को सूर्यकुमार यादव द्वारा ऑटोग्राफ्ड एक क्रिकेट बैट भी गिफ्ट दिया जाएगा।
'SKY × फॉरएवरमार्क लिमिटेड एडिशन पेंडेंट' चुनिंदा फॉरएवरमार्क डायमंड ज्वेलरी बुटीक और ब्रांड के आधिकारिक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इसकी उपलब्धता पूरी तरह स्टॉक पर निर्भर करेगी। यह लिमिटेड एडिशन कलेक्शन खास तौर पर कलेक्टर्स, क्रिकेट प्रेमियों और उन ज्वेलरी पारखियों के लिए तैयार किया गया है, जो दुर्लभता, उत्कृष्ट कारीगरी और जीवन की प्रेरणादायक कहानियों को महत्व देते हैं।
No comments:
Post a Comment