Latest News

तिब्बत की आज़ादी की मांग को लेकर दलाई लामा के अनुययियों ने चीन की सत्ता के खिलाफ निकाली ब्लैक हैट पदयात्रा पहुंची चण्डीगढ़

चण्डीगढ़ : तिब्बत की आज़ादी की मांग को लेकर नोबेल पुरस्कार से सम्मानित दलाई लामा के अनुययियों द्वारा तिब्बतन यूथ कांग्रेस (टीवाईसी) के बैनर तले हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला स्थित तिब्बत की निर्वासित सरकार के मुख्यालय मैक्लोडगंज से चीन की सत्ता के खिलाफ निकाली जा रही ब्लैक हैट यात्रा आज पदयात्रा चण्डीगढ़ पहुंची और पंजाब विश्वविद्यालय से लेकर सेक्टर 17 स्थित प्लाजा तक प्रदर्शन किया। टीवाईसी के अध्यक्ष त्सेरिंग चोम्फेल गोलोग ने बताया कि ब्लैक हैट पदयात्रा चीन द्वारा तिब्बत पर अवैध कब्जे और तिब्बती पहचान को जड़ से मिटाने के निरंतर प्रयास के खिलाफ विरोध प्रदर्शन है। जातीय एकता कानून जैसी नीतियों, औपनिवेशिक बोर्डिंग स्कूलों और तिब्बती भाषा पर चीनी भाषा के जबरन प्रभुत्व के माध्यम से, तिब्बती नागरिक अपनी मूल संस्कृति, भाषा और विरासत के जानबूझकर और व्यवस्थित विनाश का सामना कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि ये ब्लैक हैट पदयात्रा दिल्ली स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय तक जानी है। प्रदर्शनकारी जबरन आत्मसात्करण (असिमिलेशन) बंद करो, जातीय एकता कानून रद्द करो, आवाज़ उठाओ, पेंचेन लामा और सभी राजनीतिक कैदियों को रिहा करो, तिब्बत संसाधनों के दोहन का उपनिवेश नहीं है, इसके पर्यावरण विनाश को रोको और भारत जिंदाबाद एवं भारत का धन्यवाद के नारे भी लगा रहे थे।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates