Latest News

डीएस ग्रुप ने कैच प्रीमियम आयोडाइज्ड पिंक रॉक सॉल्ट के लिए अपना पहला टीवीसी लॉन्च किया

चंडीगढ़ / लुधियाना, 20 अप्रैल, 2026:* कैच सॉल्ट एंड स्पाइसेज, अग्रणी एफएमसीजी समूह और मल्टी बिजनेस कारपोरेशन धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) का एक लोकप्रिय ब्रांड है। कैच सॉल्ट एंड स्पाइसेज ने अपने कैच प्रीमियम आयोडाइज्ड पिंक रॉक सॉल्ट के लिए पहली बार एक टीवी विज्ञापन (टीवीसी) लॉन्च करने का ऐलान किया है। यह विज्ञापन डेंट्सू क्रिएटिव वेबचटनी ने बनाया है। इस कैंपेन के जरिए डीएस ग्रुप अब मसालों और स्प्रिंकलर्स से आगे बढ़कर नमक कैटेगरी में भी अपनी बात रख रहा है। इस टीवीसी का मकसद लोगों को डीएस ग्रुप के नमक के बारे में जागरूक करना है। यह टीवी, सोशल मीडिया और ओटीटी पर दिखाया जाएगा।

विज्ञापन में एक मोहल्ले के पार्क जैसी जगह का मज़ेदार और आम दिनचर्या का सीन दिखता है, जहाँ दो माँएँ और उनके बच्चे बातें कर रहे होते हैं। कहानी के बीच में एक छोटी लड़की बड़े ही भोलेपन से कैच प्रीमियम पिंक रॉक सॉल्ट के फायदे और इसके आने की कहानी समझाती है।

अर्नब घटक चौधरी, जनरल मैनेजर (मार्केटिंग), कैच सॉल्ट एंड स्पाइसेस ने कहा, "इस कैंपेन के जरिए हमने नमक के फायदों को एक आम रोज़मर्रा के सीन में पेश करने की कोशिश की है। विज्ञापन में दो पड़ोसियों के बीच होती बातचीत के जरिए हमने कैच पिंक रॉक सॉल्ट की खासियतों को दिखाया है। यह कैंपेन हमारी सोच ‘क्योंकि खाना सिर्फ खाना नहीं होता' को और मजबूत करता है।‘ 

सुरजो दत्त, चीफ क्रिएटिव ऑफिसर - डेंट्सू क्रिएटिव वेबचटनी ने कहा, "हम चाहते थे कि नमक को सिर्फ एक रसोई का ज़रूरी सामान न समझा जाए, बल्कि एक समझदारी भरी चीज़ के तौर पर देखा जाए। बच्चों को कहानी के केंद्र में रखकर हमने यह दिखाया है कि आज के घरों में जागरूकता बढ़ी है। विज्ञापन इसी बात पर खत्म होता है कि खाना सिर्फ खाना नहीं होता, बल्कि यह हमारे अच्छे चुनावों का प्रतिबिंब होता है।"

यह टीवीसी 20 अप्रैल से टेलीविजन, सोशल मीडिया और ओटीटी पर देखने को मिलेगा।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates