चंडीगढ़, 04 अप्रैल, 2026: ट्राईसिटी में गोल्फ कल्चर के विस्तार पर ज़ोर देते हुए, एमच्योर गोल्फर्स सोसायटी (एजीएस) ने आज चंडीगढ़ प्रेस क्लब में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने एमच्योर गोल्फर्स सोसायटी(एजीएस) गोल्फ टूर्नामेंट के 11वें एडिशन का ऐलान किया। यह टूर्नामेंट रविवार, 5 अप्रैल को पंचकूला गोल्फ क्लब में खेला जाएगा। टी-ऑफ सुबह 6:30 बजे और पुरुस्कार वितरण समारोह शाम में होगा।
मीडिया ब्रीफिंग को एजीएस के फाउंडर ट्रस्टी एडवोकेट सुरेश के. गुप्ता; एजीएस के चीफ पेटर्न र्और जिया डायमंड्स के मालिक हुकुम गोयल, एजीएस के पेटर्न संजीव गोयल, (आईएएएस), एजीएस के पेटर्न एस.एस.प्रसाद, (आईएएस, सेवानिवृत्त) और नरेश उग्रा, निदेशक, लैंड एज डेवलपर्स ने संबोधित किया। उन्होंने आने वाले टूर्नामेंट और इस खेल के लिए सोसायटी के व्यापक दृष्टिकोण और भविष्य की योजनाओं के बारे में अहम जानकारी साझा की।
इस मौके पर बोलते हुए, एडवोकेट सुरेश के. गुप्ता ने बताया कि इस टूर्नामेंट में 68 एमेच्योर गोल्फर्स हिस्सा लेंगे, जिनमें चार महिला खिलाड़ी भी शामिल हैं। ये खिलाड़ी 0–9, 10–15 और 16 व उससे ऊपर की हैंडीकैप कैटेगिरीज में मुकाबला करेंगे।
उन्होंने कहा कि इस पहल का मकसद एमेच्योर गोल्फर्स के खेलने के कौशल को बेहतर बनाना, नए लोगों को इस खेल से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करना और पूरे ट्राईसिटी एरिया में एक मज़बूत गोल्फ कल्चर को प्रोत्साहित करना है।
एडवोकेट सुरेश के. गुप्ता ने आगे कहा कि जिया डायमंड्स, एल्पाइन नेस्ट होम्स, लैंड एज डेवेलपर्स , जो धोलेरा — भारत के भविष्य के स्मार्ट शहर — धोलेरा में एक प्रीमियम आवासीय प्रोजेक्ट - ओपल काउंटी लेकर आ रहे हैं, सिरोही व्हिस्की और इनवेस्टर्स प्रोमार्ट जैसे पार्टनर्स के सहयोग से होने वाले इस टूर्नामेंट में कुछ खास कम्पीटिशन कैटेगिरीज भी होंगी, जिनमें स्ट्रेटेस्ट ड्राइव, नियरिस्ट टू पिन, लॉन्गेस्ट ड्राइव और हाइएस्ट बर्डीज शामिल हैं। उन्होंने बताया कि विजेताओं को शानदार ट्रॉफीज से सम्मानित किया जाएगा।
एजीएस के चीफ पेटर्न हुकुम गोयल ने कहा कि सोसायटी ट्रैनिंग प्रोग्राम्स, टूर्नामेंट्स और अवेयरनेस कैम्पेंस के माध्यम से गोल्फ को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की दिशा में लगातार काम कर रही है।
सोसायटी की उपलब्धियों पर रोशनी डालते हुए, एजीएस के पेटर्न संजीव गोयल (आईएएएस) ने बताया कि एजीएस ने बड़ी संख्या में नए गोल्फरों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षित किया है और ट्राईसिटी में गोल्फ खेलने वालों की संख्या बढ़ाने में योगदान दिया है।
एजीएस के पेटर्न एस.एस.प्रसाद, (आईएएस, सेवानिवृत) ने सोसायटी के लॉन्गटर्म विजिन के बारे में बात की, जिसके तहत एक शानदार और खास एजीएस गोल्फ रेंज बनाने की योजना है। उन्होंने बताया कि इसके लिए कई जगह पर अच्छी लोकेशंस की पहचान पहले ही कर ली गई है और उनमें से सबसे बेहतर को फाइनल किए जाने का प्रोसेस जारी है। उन्होंने आगे कहा कि जमीन मिलते ही, उम्मीद है कि गोल्फ रेंज नौ महीने के अंदर चालू हो जाएगी।
भविष्य की योजनाओं की रूपरेखा बताते हुए, एजीएस के नेतृत्व ने और अधिक गोल्फ़रों—जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं—को प्रशिक्षित करने, ट्राईसिटी को गोल्फ टूरिज्म के हब के रूप में विकसित करने, और इस क्षेत्र में नए गोल्फ इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में सहयोग देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
No comments:
Post a Comment