चंडीगढ़:-अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का 11 व 12 अप्रैल को आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आज सम्पन्न हो गया। दो दिवसीय अधिवेशन में क्षत्रिय समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की गई। अधिवेशन के दौरान मथुरा से तीन बार सांसद रह चुके राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर राजा मानवेन्द्र सिंह ने युवराज ऋषिराज सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की। इसके साथ ही टिक्का शिवेंद्र पाल कुटलैहड़ को यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष व श्रीमती इंदु तोमर को महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्षा घोषित किया गया। इस मौके विजय सिंह सोनगरा- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, गजेंद्र सिंह राणा -चंडीगढ़ अध्यक्ष, यशपाल राणा-हरियाणा अध्यक्ष, कामनेश धलारिया-चंडीगढ़ सचिव, अमन राम-चंडीगढ़ उपाध्यक्ष, उमेश सिंह राणा-पंजाब युवा अध्यक्ष, साहिल सिंह राठौड़-पंजाब युवा उपाध्यक्ष और कुँवर नीरज सिंह सहित देश भर से क्षत्रिय समाज के लोगों ने बढचढ कर भाग लिया। इस आयोजन में सभी 24 राज्यों के प्रतिनिधि शामिल हुए, जिसमें युवा और महिला भी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर राजा मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि दो दिवसीय अधिवेशन में क्षत्रिय समाज जे जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि अधिवेशन के मुख्य एजेंडे जिन पर गंभीरता और विस्तार चर्चा हुई, वो इस प्रकार से हैं:- जातिगत आरक्षण को समाप्त कर आर्थिक आधार पर किया जाए, एट्रोसिटी एक्ट (SC-ST Act) को समाप्त किया जाए, महाराणा प्रताप जी की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश के लिए भारत सरकार से मंजूरी दिलवाना, समाज के गरीब छात्र-छात्राओं को शिक्षा के लिए मदद करना, भारत सरकार से लगातार पत्राचार कर UGC कानून में पुनः विचार करने का आग्रह करना, क्षत्रिय इतिहास को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करवाना, क्षत्रिय इतिहास रक्षा करना एवं इसका प्रचार-प्रसार करना, क्षत्रिय संस्कृति, नैतिकता, शिक्षा और परंपराओं को कायम रखना एवं इसका प्रचार- प्रसार करना, सर्वत्र फैले क्षत्रिय संगठनों के बीच प्रभावी समन्वय के लिए शीर्ष निकाय के रूप में कार्य करना, क्षत्रिय एकता, सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए कार्य करना।
उन्होंने बताया कि 1947 में देश की आज़ादी के बाद से ही क्षत्रिय समाज के किसी भी व्यक्ति को भारत रत्न नही मिला। जबकि देश की आजादी और मुगलों से युद्ध मे टक्कर देने मे क्षत्रिय समाज की अहम भूमिका रही है। इसके अलावा शिक्षा पाठ्यक्रम में देश के इतिहास में क्षत्रियों के योगदान को बारीकी से बताया जाए। ताकि देश की भावी पीढ़ी क्षत्रिय इतिहास से अवगत हो पाए। वही उन्होंने पुरातत्व विभाग से भी समाज से जुड़े इतिहास के संरक्षण की भी मांग की। उन्होंने बताया कि अधिवेशन के दौरान गरीब व जरूरतमंद परिवारों के बच्चो की मुफ्त शिक्षा व आर्थिक मदद के आह्वान पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा गरीब परिवार की कन्याओं व लड़को की सामूहिक शादी के साथ साथ आर्थिक मदद की अपील की गई है। साथ ही ज्यादा से ज्यादा हेल्थ कैम्प लगाए जाने की भी बात रखी गई, ताकि सभी अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें।
नवनियुक्त युवराज ऋषिराज सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष युवराज ऋषिराज सिंह
ने बताया कि आज देश मे बेरोजगारी अहम मुद्दा है। इसको लेकर भारत भर में भ्रमण किया जाएगा और लोगों व युवा पीढ़ी को जागरूक किया जाएगा। यू जी सी मुद्दे पर भी गंभीरता से चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि पूरे हिंदुस्तान में राजपूत 24 करोड़ है, इनकी एकजुटता पर भी बात की गई। उन्होंने बताया कि राष्ट्र, प्रकृति, संस्कृति की रक्षा के लिए कार्य करना और क्षत्रियों द्वारा स्थापित विरासत किले/महल/धरोहर के जीर्णोद्धार करवाना एवं इनकी रक्षा के लिए कार्य करना, शराब, दहेज प्रथा और मृत्यु भोज प्रथा बंद करवाना और सामाजिक सुधारों को बढ़ावा देना, समाज हित में कार्य करने वाले व्यक्तिओ को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा से जोड़ना, देश के हर प्रांत में महापुरुषों का स्मारक और क्षत्रिय भवन निर्माण करने का प्रयास करना और देश के सर्व समाज की एकता और संप्रभुता के लिए कार्य करना शामिल हैं।
टिक्का शिवेंद्र पाल कुटलैहड़ ने राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि स्टेट प्रेसिडेंट को साथ लेकर युवा पीढ़ी को ज्यादा से ज्यादा जोड़ा जाएगा और समाज के इतिहास से अवगत करवाया जाएगा।
महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर श्रीमती इंदु तोमर ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वो उसे पूरी निष्ठा और कर्त्तव्य परायणता से निभाएगी। उन्होंने बताया अधिवेशन में पिछले एक साल में महिला विंग द्वारा जमीनी स्तर पर किये गए कार्यों पर चर्चा की गई। साथ ही समाज से महिलाओं की नई सदस्यता और महिलाओं को जोडने पर बात की गई। इसके अलावा मौजूदा समय परिवार टूटने में महिलाओं की भागीदारी को गंभीरता से सबके सामने रखा गया। तलाक न हो और परिवार न टूटे, इसके लिए महिलाओं को जागरूक किए जाने पर भी चर्चा की गई।
No comments:
Post a Comment