Latest News

जॉइंट एक्शन कमेटी ऑफ टीचर्स, यूटी चंडीगढ़ ने 23 अप्रैल 2026 को यूटी सचिवालय पार्किंग, चंडीगढ़ में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन की घोषणा की

चंडीगढ़:---जॉइंट एक्शन कमेटी ऑफ टीचर्स, यूटी चंडीगढ़, जो कि चंडीगढ़ की एक पंजीकृत शिक्षक यूनियन है तथा Bharatiya Mazdoor Sangh से संबद्ध है, ने शिक्षकों की लंबित मांगों के समाधान में लगातार हो रही देरी के विरोध में 23 अप्रैल 2026 को दोपहर 03:00 बजे से यूटी सचिवालय पार्किंग, सेक्टर-9, चंडीगढ़ में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की है।
यूनियन ने कहा कि प्रशासन को कई बार ज्ञापन देने और बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद शिक्षकों के महत्वपूर्ण सेवा संबंधी मामले अब तक लंबित पड़े हैं, जिससे शिक्षकों में भारी आर्थिक कठिनाई, असंतोष और भविष्य को लेकर असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है।
शिक्षकों की प्रमुख मांगें निम्नलिखित हैं:
समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत वोकेशनल शिक्षकों को तुरंत जॉइन करवाया जाए,
जुलाई 2025 से लंबित 58% महंगाई भत्ता गेस्ट एवं कॉन्ट्रैक्ट शिक्षकों को जारी किया जाए,यूटी कैडर शिक्षकों को 01.04.2022 तक देय हाफ-पे लीव प्रदान की जाए,गेस्ट एवं कॉन्ट्रैक्ट शिक्षकों का नियमितीकरण न्यायालय के आदेशों के अनुसार किया जाए,सभी शिक्षक वर्गों की पदोन्नति प्राथमिकता के आधार पर की जाए,नियमित शिक्षकों की आकस्मिक छुट्टियों में वृद्धि की जाए,केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार शिक्षकों एवं कर्मचारियों को CGHS कार्ड जारी किए जाएं, सर्व शिक्षा अभियान के शिक्षकों और कर्मचारियों का कॉन्ट्रैक्ट रिन्यूव किया जाए तथा बकाया सैलरी जल्द दी जाय 

यूनियन ने आरोप लगाया कि शिक्षकों से जुड़े वास्तविक मामलों की फाइलों को अनावश्यक आपत्तियां लगाकर रोका जा रहा है, जिससे विद्यालयों का कार्य प्रभावित हो रहा है और कर्मचारियों का मनोबल गिर रहा है।

यूनियन ने स्पष्ट किया कि यह प्रदर्शन पूर्णतः शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक होगा तथा प्रशासन से अपील की कि शिक्षकों की मांगों का तुरंत समाधान किया जाए ताकि स्थिति और अधिक न बिगड़े।


No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates