Latest News

गुड फ्राइडे का पर्व क्राइस्ट चर्च सीएनआई, सेक्टर 18 में श्रद्धाभाव से मनाया गया

चंडीगढ़:--पवित्र अवसर गुड फ्राइडे  क्राइस्ट चर्च सीएनआई, सेक्टर 18 में श्रद्धाभाव से मनाया गया। चर्च में सवेरे से ही ईसाई अनुयायियों द्वारा प्रार्थना सभा की गई, जो दोपहर तक जारी रही। इस दौरान बच्चों द्वारा भी प्रभु यीशु मसीह की स्तुति में प्रेयर गीत गाए गए। 

रेव. राजन शारदा, प्रेस्बिटर इंचार्ज क्राइस्ट चर्च सीएनआई, सेक्टर 18, चंडीगढ़ ने अपने संदेश में गुड फ्राइडे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन प्रभु यीशु मसीह के उस महान बलिदान की याद दिलाता है, जो उन्होंने समस्त मानवता के उद्धार के लिए क्रूस पर दिया। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें प्रेम, क्षमा, त्याग और सेवा की भावना को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा देता है। ने बताया कि गुड फ्राइडे ईसाई धर्म में ईसा मसीह के बलिदान और क्रूस पर मृत्यु की याद में मनाया जाने वाला सबसे पवित्र और शोक का दिन है। उन्होंने आगे बताया कि इस दिन चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं होती हैं, खासकर दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच, जिसे प्रभु यीशु के क्रूस पर रहने का समय माना जाता है। इस दौरान उपवास, मौन, बाइबल पाठ और मसीह के कष्टों पर चिंतन किया जाता है। 
उन्होंने आगे सभी लोगों से आह्वान किया कि वे प्रभु यीशु के उपदेशों पर चलें और समाज में शांति, भाईचारे और सद्भावना को बढ़ावा दें, ताकि एक न्यायपूर्ण और समरस समाज का निर्माण हो सके।

इस अवसर पर चर्च में विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं, जहां श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ भाग लिया।

इस संबंध में स्टीफन प्रकाश मसीह, सचिव, क्राइस्ट चर्च, सीएनआई, सेक्टर 18 ने कहा कि गुड फ्राइडे केवल एक धार्मिक अवसर नहीं, बल्कि आत्मचिंतन और मानवता की सेवा का संदेश देने वाला दिन है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि वे इस दिन के संदेश को अपने जीवन में अपनाएं और समाज में प्रेम, शांति एवं सद्भावना को सुदृढ़ करें। उन्होंने चर्च द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सभी श्रद्धालुओं के सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया।

श्रीमती डेज़ी केबी शान, कोषाध्यक्ष ने भी इस अवसर पर अपने संदेश में सभी के लिए शांति, एकता और समृद्धि की कामना की।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates