चंडीगढ़, 29 अप्रैल 2026 : अक्षय तृतीया नए आरंभ और समृद्धि का प्रतीक है। भारतीय उपभोक्ताओं के लिए यह ज्वेलरी खरीदारी के सबसे महत्वपूर्ण अवसरों में से एक बना हुआ है। इस शुभ अवसर को देखते हुए, फॉरएवरमार्क डायमंड ज्वेलरी अपनी बढ़ती मांग का लाभ उठाने के लिए विकास की गति (ग्रोथ मोमेंटम) को और तेज़ कर रहा है। पिछले साल आधुनिक भारतीय उपभोक्ताओं के लिए एक प्रमुख डायमंड ज्वेलरी ब्रांड के रूप में लॉन्च होने के बाद, ब्रांड ने रिटेल विस्तार और ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए किए गए नवाचारों के दम पर शानदार बढ़त दर्ज की है।
बदलते बाज़ार परिदृश्य पर चर्चा करते हुए श्री रेड्डी ने कहा, “अक्षय तृतीया भारतीय उपभोक्ताओं के लिए समृद्धि, नई शुरुआत और भावनात्मक जुड़ाव का एक अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर है। आज डायमंड की खरीदारी केवल दिखावा नहीं, बल्कि प्रामाणिकता और भावनात्मक मूल्यों से प्रेरित है। उपभोक्ता अपनी व्यक्तिगत उपलब्धियों और जीवन के खास पलों का जश्न मनाने के लिए प्राकृतिक हीरों को प्राथमिकता दे रहे हैं। ये मूल्य फॉरएवरमार्क की पारदर्शिता और ज़िम्मेदार सोर्सिंग की प्रतिबद्धता के साथ गहराई से मेल खाते हैं। हम देशभर में विस्तार करते हुए दुर्लभ और प्राकृतिक हीरों के अपने वादे को उपभोक्ताओं के और करीब ला रहे हैं।”
डी बीयर्स इंडिया प्रा. लि. के फॉरएवरमार्क मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री मल्लिकार्जुन रेड्डी याराबोलु के नेतृत्व में, ब्रांड अपने राष्ट्रीय विस्तार और रणनीतिक बदलाव को लगातार गति दे रहा है। इस वर्ष की शुरुआत में, फॉरएवरमार्क ने मुंबई में डी बीयर्स ग्रुप के सबसे बड़े ग्लोबल फ्लैगशिप स्टोर के शुभारंभ के साथ अपनी रिटेल मौजूदगी को और मज़बूत किया है। यह कदम भारतीय लग्ज़री ज्वेलरी बाज़ार में ब्रांड की अग्रणी भूमिका को दर्शाता है। विस्तार का यह सिलसिला चंडीगढ़ और पटना जैसे उभरते हुए लग्ज़री केंद्रों तक पहुँच गया है। यह पारंपरिक मेट्रो शहरों से आगे बढ़कर नए उपभोक्ताओं तक पहुँचने की फॉरएवरमार्क की प्रतिबद्धता को ज़ाहिर करता है। पिछले कुछ महीनों में, फॉरएवरमार्क डायमंड ज्वेलरी ने मर्चेंडाइजिंग, मार्केटिंग, ऑपरेशंस, डिजिटल और ओम्नीचैनल अनुभवों के क्षेत्र में कई प्रभावशाली पहलें शुरू की हैं। ये सभी प्रयास मिलकर एक अधिक ग्राहक-केंद्रित, आधुनिक और स्केलेबल रिटेल मॉडल की दिशा में ठोस प्रगति कर रहे हैं। आज, ब्रांड देशभर में आठ स्टोर्स का संचालन कर रहा है, जिन्हें छोटे फॉर्मेट स्टोर्स के नेटवर्क का पूरा सहयोग प्राप्त है। ये स्टोर्स कार्यक्षमता बढ़ाने और स्थानीय जरूरतों के अनुसार कलेक्शन उपलब्ध कराने के लिए तैयार किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, दो फ्लैगशिप स्टोर्स ब्रांड की उपस्थिति को मज़बूत आधार देते हैं, जिससे पूरे रिटेल नेटवर्क में बाज़ार की मांग के अनुसार 'क्यूरेटेड कलेक्शन्स' पहुँचाना संभव हो पाता है।
फॉरएवरमार्क डायमंड ज्वेलरी ने अपने पूरे नेटवर्क में उत्पादों की उपलब्धता बढ़ाने और रिटेल में एकरूपता लाने के लिए मर्चेंडाइजिंग के स्तर पर व्यापक बदलाव किए हैं। 800 वर्ग फुट और 1500 वर्ग फुट के मानकीकृत स्टोर फॉर्मेट और नई छह-स्तरीय मूल्य संरचना ने ब्रांड को और मज़बूत बनाया है। इससे ब्रांड अब किफायती और प्रीमियम, दोनों तरह के ग्राहकों की ज़रूरतों को बेहतर ढंग से पूरा कर रहा है।
मार्केटिंग के मोर्चे पर, ब्रांड ने अनुभव-आधारित रिटेल और प्रभावशाली स्टोरीटेलिंग के ज़रिए ग्राहकों से जुड़ाव को और गहरा किया है। फॉरएवरमार्क का ओम्नीचैनल इकोसिस्टम लगातार सशक्त हो रहा है, जहाँ डिजिटल पहलों के माध्यम से बेहतर एंगेजमेंट और सेल्स कन्वर्ज़न देखने को मिल रहे हैं।
यह सकारात्मक गति फॉरएवरमार्क को भारत के तेज़ी से बढ़ते डायमंड ज्वेलरी बाज़ार में अग्रणी बना रही है। भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा डायमंड मार्केट बन चुका है, जो वैश्विक मांग का 12% हिस्सा रखता है और बिक्री के मामले में चीन व जापान से आगे निकल गया है। यह वृद्धि बढ़ती आय, जेन जी व मिलेनियल उपभोक्ताओं की सक्रियता और प्राकृतिक हीरों के प्रति उनके आकर्षण का परिणाम है।
आगामी अक्षय तृतीया सीज़न के लिए फॉरएवरमार्क पूरी तरह तैयार है। इस खास मौके को और यादगार बनाने के लिए ब्रांड ने एक विशेष पेशकश की है। इसके तहत ₹3,00,000 से अधिक की खरीदारी पर ग्राहकों को पहली बार पेश किया गया एक ‘एक्सक्लूसिव गोल्ड डायमंड कॉइन’ उपहार स्वरूप दिया जाएगा।
No comments:
Post a Comment