Latest News

वार्ड 22 के पार्कों में लगे झूले, बच्चों में खुशी की लहर

चंडीगढ़, 10 अप्रैल :चंडीगढ नगर निगम के वार्ड नंबर 22 में एरिया पार्षद अंजु कात्याल के प्रयासों से विभिन्न पार्कों में बच्चों के लिए झूले लगाए गए हैं, जिससे क्षेत्र के निवासियों में खुशी की लहर है। खासतौर पर सेक्टर 32 सी के पार्कों में लगाए गए झूलों ने बच्चों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम बच्चों को डिजिटल मीडिया और मोबाइल फोन की लत से दूर करने में सहायक साबित होगा। अभिभावकों का मानना है कि पार्कों में खेल-कूद की सुविधाएं बढ़ने से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर तरीके से हो सकेगा। बच्चों ने भी इस अवसर पर पार्षद अंजु कात्याल का विशेष धन्यवाद व्यक्त किया। उनका कहना है कि अब उन्हें खेलने के लिए बेहतर सुविधाएं मिल गई हैं, जिससे वे अधिक समय बाहर खेल सकेंगे। क्षेत्र के लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह के विकास कार्य जारी रहेंगे, जिससे वार्ड 22 को और अधिक सुंदर और सुविधाजनक बनाया जा सके। यह पहल न केवल बच्चों के लिए लाभकारी है, बल्कि पूरे समाज के लिए एक सकारात्मक कदम के रूप में देखी जा रही है।
इस मौके पर वार्ड वासी सोनिया मलिक ,पूजा, रजनीश चंद्र ,दविंदर झंभ ,इक़बाल कौर, सिमी और अन्य उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates