चंडीगढ़/मोहाली, 23 अप्रैल, 2026: आईपीटी ग्रैंड स्लैम 10.0, जो राष्ट्रीय पैडल कैलेंडर का एक प्रतिष्ठित आयोजन है, 24 अप्रैल (शुक्रवार) से चंडीगढ़ के पास, कांसल स्थित कोर्टलाइन में शुरू होने के लिए पूरी तरह तैयार है। कोर्टलाइन द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में पूरे देश से 175 प्रमुख और जाने माने खिलाड़ी एक साथ जुटेंगे, जिससे यह भारत के सबसे बड़े और सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी पैडल आयोजनों में से एक बन जाएगा।
टूर्नामेंट के बारे में बात करते हुए, कोर्टलाइन के सह-मालिक उदय महाजन ने कहा कि “आईपीटी ग्रैंड स्लैम 10.0 भारत में पैडल खेल के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है, और हमें कोर्टलाइन में इसकी मेज़बानी करने पर गर्व है। देश की कुछ बेहतरीन प्रतिभाओं की भागीदारी के साथ, यह टूर्नामेंट न केवल इस खेल को उसके उच्चतम स्तर पर प्रदर्शित करेगा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म्स के लिए खिलाड़ियों की पहचान करने और उन्हें निखारने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। हम इस क्षेत्र और उससे बाहर एक मजबूत पैडल इकोसिस्टम बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
तीन विश्व-स्तरीय मॉन्डो सुपरकोर्ट एक्सएन कोर्ट पर खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में लीग स्टेज का फॉर्मेट अपनाया जाएगा, जिसके बाद नॉकआउट दौर होंगे। कुल 5 लाख रुपये के प्राइज पूल के साथ, यह आयोजन ज़ोरदार मुकाबलों और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों का वादा करता है। मैच शुक्रवार को सुबह 8:00 बजे शुरू होंगे, जबकि पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को रात 8:30 बजे निर्धारित है।
आईपीटी ग्रैंड स्लैम 10.0 भारत में पैडल के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार है। अब जब पैडल को एशियाई खेलों में शामिल कर लिया गया है, तो यह टूर्नामेंट भारत के आगामी इंटरनेशनल प्रतिनिधित्व और राष्ट्रीय रैंकिंग के लिए खिलाड़ियों की पहचान करने हेतु एक प्रमुख प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करेगा।
विशेष रूप से, पैडल – एक तेज़ गति वाला रैकेट खेल जो एक बंद कोर्ट में युगल (डबल्स) के रूप में खेला जाता है – दुनिया भर में तेज़ी से लोकप्रियता हासिल कर रहा है। खिलाड़ी सॉलिड रैकेट का उपयोग करते हैं और गेंद को दीवारों से उछाल सकते हैं, जिससे अंक जीतने के लिए रणनीति और इंस्टेंट रिफ्लेक्सेज (रिस्पांस) का मेल होता है। इसे वर्तमान में दुनिया का सबसे तेज़ी से बढ़ता हुआ खेल माना जाता है।
इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के एक विशाल और विविविधतापूर्ण समूह की भागीदारी देखने को मिलेगी, जिसमें लगभग 60% पुरुष और 40% महिला प्रतियोगी शामिल होंगे; साथ ही इसमें कोई आयु सीमा नहीं है, जो इस खेल की इनक्लूसिव सोच को उजागर करता है।
जिन खिलाड़ियों पर नज़र रहेगी, उनमें चंडीगढ़ के परमवीर बाजवा, अर्जुन कपूर और समिन भार्गव शामिल हैं; इनके साथ ही आदित्य जगताप, आर्यन गोवेज़ और राहुल मोटवानी जैसे बाहर से आए मज़बूत दावेदार भी मैदान में होंगे। 'एडवांस्ड वीमेन' श्रेणी में, एमी भुंडेल, स्टीशा, राधिका वासुदेवा और तिश्या सागर से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है।
इस टूर्नामेंट को 'गिलको' द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा, 'वाईपीजी फाउंडेशन' इसका को-स्पांसर होगा, और इसका आयोजन 'इस्प्रावा', 'सिल्वर फ़र्न' तथा 'एक्विनी' के सहयोग से किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment