चंडीगढ़, 17 अप्रैल 2026: हीलिंग हॉस्पिटल चंडीगढ़ ने पार्किंसंस रोग के लिए एक एडवांस्ड थेरेपी, एडेप्टिव डीप ब्रेन स्टिम्युलेशन (एडीबीएस) की शुरुआत की घोषणा की। इस नई शुरुआत के साथ, यह अस्पताल ट्राइसिटी में पहला और भारत के उन सीमित और चुनिंदा सेंटर्स में से एक बन गया है जो इस नेक्सट-जेनरेशन इलाज उपलब्ध करा रहा है।
यह उपलब्धि अस्पताल की डीप ब्रेन स्टिम्युलेशन (डीबीएस) सर्जरी में पहले से स्थापित विशेषज्ञता को और मजबूत करती है, जिसके तहत पूरे उत्तर भारत के मरीज़ों के लिए कई सफल प्रोसीजर्स की जा चुकी हैं। हीलिंग हॉस्पिटल न्यूरोलॉजी और न्यूरोसर्जरी के लिए एक भरोसेमंद रेफरल सेंटर के रूप में उभरा है, जो इस पूरे रीजन में ब्रेन और स्पाइन (दिमाग और रीढ़ की हड्डी) से जुड़ी जटिल समस्याओं का सफल इलाज करता है। एडेप्टिव डीबीएस पारंपरिक डीबीएस की तुलना में काफी एडवांस्ड और नई डेवलपमेंट है। जहां पारंपरिक सिस्टम्स लगातार स्टिम्युलेशन देती हैं, वहीं एडेप्टिव डीबीएस ब्रेन के संकेतों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग का उपयोग करके स्टिम्युलेशन के स्तर को अपने आप एडजस्ट करता है—जो पार्किंसंस के इलाज के लिए एक अधिक सटीक और व्यक्तिगत दृष्टिकोण प्रदान करता है।
डॉ. जे.पी. सिंघवी, न्यूरोलॉजिस्ट, हीलिंग हॉस्पिटल, चंडीगढ़ ने कहा कि "पार्किंसंस के मरीज़ों को अक्सर पूरे दिन उतार-चढ़ाव का अनुभव होता है। एडेप्टिव डीबीएस के साथ, हमारा लक्ष्य स्थिरता में सुधार करना और इन बदलावों को कम करना है, जिससे रोजमर्रा के कामकाज में बेहतर सुधार हो सके।"
डॉ. सिंघवी अने समझाया कि , इस प्रक्रिया में एक छोटा सा उपकरण (पेसमेकर जैसा) लगाया जाता है जो मस्तिष्क के विशिष्ट क्षेत्रों को कंट्रोल्ड इलेक्ट्रिक संकेत भेजता है, जिससे असामान्य गतिविधि को नियंत्रित करने और गति से जुड़े लक्षणों को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
डॉ.जसप्रीत रंधावा, न्यूरोसर्जन, हीलिंग हॉस्पिटल, चंडीगढ़ ने कहा कि "डीप ब्रेन स्टिम्युलेशन ने पहले ही एडवांस्ड पार्किंसंस रोग के मैनेजमेंट को बदल दिया है। एडेप्टिव डीबीएस इस प्रक्रिया को और भी बेहतर बनाता है, क्योंकि यह थेरेपी को मरीज़ के मस्तिष्क की गतिविधि के प्रति रियल-टाइम में रिस्पांसिव बनाता है।"
इस नई शुरुआत पर प्रतिक्रिया देते हुए, श्री साहिबजीत सिंह संधू और श्री दृशमीत सिंह बुट्टर, मैनेजिंग पार्टनर, हीलिंग हॉस्पिटल चंडीगढ़ ने कहा कि "यह नया इलाज उत्तर भारत में अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीकों को लाने पर हमारे निरंतर ध्यान को दर्शाती है। हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि इस क्षेत्र के मरीजों को दूर यात्रा किए बिना, विश्व स्तर के एडवांस्ड उपचार विकल्प उपलब्ध हों। एडेप्टिव डीबीएस हमारे न्यूरोसाइंसेज कार्यक्रम को मज़बूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।"
डीप ब्रेन स्टिम्युलेशन (डीबीएस) एक जाना-माना इलाज है, जिसमें सही तरीके से चुने गए लगभग 70–80% मरीजों में काफ़ी सुधार देखा गया है। एडेप्टिव डीबीएस इसी आधार पर आगे बढ़ता है, जिसका मकसद लक्षणों में समानता लाना, उतार-चढ़ाव कम करना और जीवन के स्तर और गुणवत्ता को बेहतर बनाना है।
मरीजों को आम तौर पर 2–4 दिनों तक अस्पताल में रुकना पड़ता है और वे 1–2 हफ़्तों के भीतर अपनी रोज़मर्रा की गतिविधियां फिर से शुरू कर पाते हैं; इसके बाद समय के साथ आगे की प्रोग्रामिंग और ऑप्टिमाइज़ेशन का काम किया जाता है।
हीलिंग हॉस्पिटल में एडेप्टिव डीबीएस, मेडट्रॉनिक द्वारा डेवलप किया गया एक एडवांस्ड, सेंसिंग-सक्षम न्यूरोस्टिम्युलेशन तकनीक के जरिए संभव हो पाया है; मेडट्रॉनिक मेडिकल उपकरणों के क्षेत्र में एक ग्लोबल प्रमुख कंपनी है। इस नई पहल के साथ, हीलिंग हॉस्पिटल, भारत के उन चुनिंदा सेंटर्स के समूह में शामिल हो गया है जो एडेप्टिव डीबीएस की सुविधा देते हैं। इस समूह में मेदांता-द मेडिसिटी और अपोलो हॉस्पिटल्स, चेन्नई जैसे प्रमुख संस्थान भी शामिल हैं।
पार्किंसंस रोग एक बढ़ता हुआ न्यूरोलॉजिकल विकार है जो चलने-फिरने, तालमेल बिठाने और जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित करता है। जिन मरीज़ों को लंबे समय से यह बीमारी है, या जिन्हें दवाओं से जुड़ी जटिलताएं या चलने-फिरने संबंधी समस्याएं हैं, उन्हें डीबीएस सर्जरी जैसी एडवांस्ड थेरेपीज से फायदा मिल सकता है।
एडेप्टिव डीबीएस की शुरुआत के साथ, हीलिंग हॉस्पिटल चंडीगढ़ ने उत्तरी भारत में पार्किंसंस के एडवांस्ड इलाज और ब्रेन स्टिम्युलेशन थेरेपी सेंटर के तौर पर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है, जिससे इस क्षेत्र के मरीज़ों को वैश्विक स्तर की देखभाल आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।
हीलिंग हॉस्पिटल चंडीगढ़ एएबीएस से मान्यता प्राप्त है और इस क्षेत्र के सबसे बड़े निजी हेल्थकेयर संस्थानों में से एक है; यह अपनी बेहतरीन मेडिकल हेल्थकेयर सेवाओं, तेज़ी से हो रहे विकास और एडवांस्ड मेडिकल तकनीकों पर विशेष ज़ोर देने के लिए जाना जाता है। यह अस्पताल 25 से ज्यादा मेडिकल स्पेशलिटीज में सेवाएं प्रदान करता है और पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उससे भी आगे के क्षेत्रों से आने वाले मरीजों का इलाज करता है।
No comments:
Post a Comment