Latest News

भारत विकाश परिषद् चंडीगढ़ ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय माहिला दिवस

चंडीगढ़ः भारत विकाश परिषद् चंडीगढ़ की ओर से अंतर्राष्ट्रीय माहिला दिवस मनाया गया । कार्यक्रम में मुख्य आतिथि सुमन शर्मा डिप्टी मेयर ने ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम को शुरू किया। इस दौरान भाविप की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। जिनमें द लास्ट बेंचर की प्रेसिडेंट, क्राफेड महिला विंग की को  
कन्वीनर और भाविप की महिला कन्वीनर सुमिता कोहली सहित पूनम, रिंकू सिन्हा, रीनू मेहंदीरत्ता, साधना दूबे, सुनीता अरोरा, प्रभा मैनी, सीमा महेंदू, नीना मेहता, जसपिंदर कौर, राधिका बंसल, उमा सिंघल और कंचन सैनी इत्यादि के नाम शामिल थे। 

मुख्य अतिथि डिप्टी मेयर सुमन शर्मा ने अपने सम्बोधन में महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि भारत में नारियों का बहुत योगदान है। भारत विकास परिषद् की महिलाएं भी समर्थ भारत के लिए बहुत योगदान डाल रही है। 

स्टेट प्रेजिडेंट एम के विरमानी ने सब का स्वागत किया और सब को माहिला दिवस की बधाई दी। परिषद के महासचिव मंजीत सिंह ने परिषद् के बारे जानकारी दी। 
पार्षद राजिंदर शर्मा ने इस दिवस के लिए सभी को शुभकामनायें दी।
 मुख वक्ता गीता टंडन पूर्व स्टेट प्रेजिडेंट ने महिलाओं के समाज में योगदान और कार्यकर्ता के योगदान के बारे में बताया और उन्हें विकसित भारत बनाने के लिए काम करने के लिए बोला। 
मीना राणा गतिविधि स्टेट सयोजक ने महिला सहभागिता के कामों की जानकारी दी। उन्होंने जानकारी दी कि तक़रीबन 1200 लड़कियों को ब्यूटीशियन तथा सिलाई की ट्रेनिंग दी गई। प्रान्त में तक़रीबन पांच संस्कारशाला लगातार चला कर भारतीय संस्कार के साथ जोड़ा | राकेश मोहन सहगल पूर्व स्टेट प्रेडिडेंट, ए के दत्ता डायरेक्टर डायग्नोस्टिक सेंटर ने भारत के इतिहास और परिषद में महिलाओं के योगदान के बारे में बताया। उन्होने नारी शक्ति को, चंडीगढ़ प्रान्त को भारत में सर्वोत्तम बनाने के लिए आगे हो कर काम करने के लिए उत्साहित किया।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates