Latest News

अटल टनल फेम बांसुरी वादक "रक्षा श्री" अवार्ड से सम्मानित

चंडीगढ़,हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की तहसील देहरा के नंदपुर भटोली के सुप्रसिद्ध बांसुरी वादक अजय सिंह जिनको "फेम ऑफ अटल टनल भी कहा जाता है, को भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के कार्यालय ऑर्डिनेंस फैक्ट्री चंडीगढ के महाप्रबंधक श्री बी• पी•

मिश्रा जी के हाथों द्वारा आयुध निर्माणी दिवस 18 मार्च 2021 को "रक्षा श्री" अवार्ड प्रदान किया गया। यह "रक्षा श्री अवॉर्ड" उनके द्वारा रक्षा उत्पादन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों व सांस्कृतिक कार्यक्रमो हेतु प्रदान किया गया। जिससे उनके गांव में खुशी का माहौल है। अजय सिंह प्राय: सांस्कृतिक कार्यक्रमो से जुड़े हुए रहते हैं। हाल ही में रोहतांग में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने विश्व की सबसे बड़ी टनल अटल टनल का उद्घाटन किया था। इस कार्यक्रम का ब्रॉडकास्ट जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दूरदर्शन व देश के सभी बड़े चैनलों द्वारा लाइव चल रहा था, इसके बैकग्राउंड में चलने वाला बांसुरी का संगीत इनके द्वारा ही बनाया गया था, जिसको पूरे विश्व में पसंद किया गया। जो सभी के लिए गर्व का विषय है, जिससे उनको "फेम ऑफ अटल टनल" की ख्याति प्राप्त हुई। जिनका youtube पर अपना एक चैनल भी है जिसका नाम HIMACHAL FLUTE है। जिस पर उनके द्वारा बांसुरी के संगीत पर आधारित बहुत सारे वीडियो हैं! इनके वीडियो प्राय: प्रकृति से जुड़े हुए होते हैं, जिसमें हिमाचल प्रदेश के लोक गीत -संगीत को बांसुरी के सुरो में पिरो कर एक अलग रूप दिया है, जिन्हें देखकर, हर इंसान का तनाव कम होता है! क्योंकि संगीत की परिभाषा ही मनुष्य के जीवन के तनाव को कम करना होता है।यह अपने हर वीडियो का संगीत भी खुद ही कंपोज करते हैं।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates