पंचकूला, 21 मई, 2023:शस्त्रांग इंडियन मॉर्डन मार्शल आर्ट का एडवांस-लेवल इंस्ट्रक्टर ट्रेनिंग प्रोग्राम यहां सेक्टर 16 में संपन्न हुआ। शुक्रवार को शुरू हुए इस तीन-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से 34 से अधिक प्रशिक्षकों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण शिविर में शस्त्रांग मार्शल आर्ट के तहत आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए।
ग्रैंड मास्टर बिक्रम एस थापा (9 डिग्री ब्लैक बेल्ट), महासचिव एवं सीईओ, शस्त्रांग इंडियन मॉर्डन मार्शल आर्ट, ने कहा कि शिविर का उद्देश्य देश भर में शस्त्रांग इंडियन मॉर्डन मार्शल आर्ट की आत्मरक्षा विधियां सिखाने वाले कोच तैयार करना था। हम चाहते हैं कि ये कोच अपने-अपने जिलों-कस्बों में आत्मरक्षा के गुर सिखा सकें, ताकि बदलते समय में महिलाएं और लड़कियां किसी आपात स्थिति में आत्मरक्षा कर सकें। आगे भी इस तरह के कैंप लगते रहेंगे और देश के हर हिस्से के लोग इसमें प्रतिभागी रहेंगे I
ट्रेनिंग कैंप का आयोजन 193, सेक्टर 16, पंचकूला स्थित शस्त्रांग इंडियन मॉर्डन मार्शल आर्ट एकेडमी में किया गया था। कैंप में हरियाणा के संचालक व मास्टर ट्रेनर संदीप सिंह बग्गा (2 डिग्री ब्लैक बेल्ट), मास्टर ट्रेनर सुश्री रोजी (3 डिग्री ब्लैक बेल्ट), मास्टर ट्रेनर दिलमाया, मास्टर ट्रेनर सुष्मिता, हिसार से महिला संगठन की सुश्री मंजू, रोहतक से बंटी, सिरसा से नंद सिंह, हिमाचल प्रदेश से सुश्री अनुराधा, और उत्तराखंड से सुश्री उपासना व अन्य ने भाग लिया।
उल्लेखनीय है कि यह संगठन शस्त्रांग मार्शल आर्ट इंटरनेशनल फेडरेशन से संबद्ध है।
/
No comments:
Post a Comment