Latest News

गर्मियों की छुट्टिये होते ही 'सिटी ब्यूटीफुल' चंडीगढ़ में पहुंचने लगे दूर दराज से पर्यटक

 चंडीगढ़ 26 मई:गर्मियों की छुट्टियों के होते ही देश भर के विभिन्न राज्यों के पर्यटकों के लिए चंडीगढ़ शहर आस पास के अन्य पर्यटक स्थलों पर रौनके लगनी शुरू हो गई है। पर्यटक 'सिटी ब्यूटीफुल' चंडीगढ़ के विश्वप्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों के साथ साथ नज़दीक के अन्यं स्थानों का दौरान कर अपने परिवार के साथ छुट्टियों का आनंद ले रहे है। ऐसे ही माया नगरी नवीं मुंबई से आया एक परिवार अपनी चंडीगढ़ फेरी के दौरान शहर के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों रोज़ गार्डन सहित सुखना झील, रॉक गार्डन सहित साथ लगते कस्बे पिंजौर गार्डन भी भी घूमने गया। परिवार की वरिष्ठ सदस्य 70 वर्षीय सुलोचना देवी ने बताया कि चंडीगढ़ की सुंदरता ने उन्हें कायल कर दिया। वह अपने बच्चों के साथ यहां घूमने आई है और यहां की हरियाली और सड़कों सहित शहर के सभी पर्यटन स्थलों ने उनपर गहरी छाप छोड़ी है। मुंबई की गगनचुंबी इमारतों के बाद चंडीगढ़ आने पर उन्हें खुली हवा में सांस लेने का मौका मिला। वह यहां बार बार आना चाहेंगी।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates