Latest News

गुरुद्वारा नानकसर साहिब में लगाई गई ठंडे मीठे जल की छबील

चंडीगढ़:- पाँचवी पातशाही श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी पर्व गुरुद्वारा नानकसर साहिब सेक्टर 28 में हर साल की तरह इस साल भी पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया गया। सुबह से ही गुरुद्वारा साहब में विभिन्न रागी जत्थों द्वारा कीर्तन दरबान सजाए गए थे। गुरुद्वारा प्रमुख बाबा गुरुदेव सिंह जी ने शब्द कीर्तन कर संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा साहब के बाहर हर साल की तरह इस साल भी मीठे पानी की छबील लगाई गई थी। बाबा लखा सिंह, बाबा गुरुदेव सिंह, ज्ञानी करनैल सिंह गरीब, जी.एस. रियाढ़, धर्मेंद्र सिंह सैनी, यशपाल मलिक, मनजिंदर सिंह बिट्टा, चरणजीत सिंह, मनिंदर सिंह बबलू, स्वर्ण सिंह भंकरपुर, बलजीत सिंह, विधि चंद, सनी सिंह, सरवन सिंह ओर भाई रामदास सिंह इत्यादि ने भी ठंडे मीठे जल की छबील में सेवा की। 
गुरु नानक मिशन इंस्टीट्यूट से ज्ञानी करनैल सिंह गरीब ने बताया कि वो सिखों के प्रथम गुरु बाबा नानक की शिक्षाओं का देश में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में प्रचार कर रहे हैं। वहीं बाबा गुरुदेव सिंह ने कहा कि सिख धर्म का प्रमुख उद्देश्य मानव कल्याण है। मानव कल्याण हेतु किए जाने वाले किसी भी काम को करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates