Latest News

सिटी ब्यूटीफुल' चंडीगढ़ में 'मिस हिमाचल-2023' के लिए ऑडिशन 16 फरवरी को

चंडीगढ़, 15 फरवरी:'मिस हिमाचल-2023' को लेकर हिमाचल प्रदेश की बेटियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस मेगा इवेंट को लेकर लिए जाने वाले ऑडिशंस का काफिला 16 फरवरी को सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ पहुंचेगा, जहां जीरकपुर स्थित होटल 'वेलवेट क्लार्क्स एग्ज़ॉटिका' में ऑडिशन लिए जायेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने से वंचित रहने वाली युवतियों की सुविधा के लिए ऑडिशंस स्थल पर आन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन की भी वय्वस्था की जा रही है। बतादें मिस प्रतियोगिता के लिए होने वाले ऑडिशंस में केवल हिमाचल प्रदेश से सबंधित युवतिया ही भाग ले सकती है। इसके लिए तय अन्य मापदंडों मुताबक 18 से 25  वर्ष तक की आयु वाली अविवाहित युवतियां, जिनकी हाइट कम से कम 5 फुट 2 इंच हो 'मिस हिमाचल-2023' प्रतियोगिता के होने जा रहे ऑडिशंस के लिए पात्र होगी।                    
बॉक्स-
'मिस हिमाचल-2023' के इस 13वें संस्करण के तहत इस प्रतियोगिता में प्रतिभा की खोज औऱ ट्राइसिटी चंडीगढ़ रह रही हिमाचली युवतियों को भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का अवसर देने के लिए चंडीगढ़ में भी ऑडिशंस रखा गया है। जीरकपुर स्थित होटल वेलवेट क्लार्क्स एग्साटिका में 16 फरवरी को ऑडिशन होगा। मिस हिमाचल के चंडीगढ़ ऑडिशन में हिस्सा लेने के लिए मिस हिमाचल के फेसबुक पेज या दिव्य हिमाचल ग्रुप के चंडीगढ़ ब्यूरो प्रभारी मुकेश संगर को मोबाईल नंबर 9417003927 पर संपर्क किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates