चंडीगढ़:- वार्ड नंबर 24 के पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने 74वें गणतंत्र दिवस का पर्व रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 36 और 42 एवम वार्ड निवासियों के साथ मिलकर मनाया। इस दौरान देश की रक्षा में योगदान दे चुके डिफेंस पूर्व आला अफसर, पूर्व जज और डॉक्टर्स के साथ स्कूल के बच्चों व अन्य ने देशभक्ति के गीतों को पेश किया, बल्कि देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य भी प्रस्तुत किया। इस दौरान वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे भी खूब गूंजे। इस कार्यक्रम पर जस्टिस राजीव शर्मा, आर डब्ल्यू ए के प्रधान मेजर जनरल सी एस वेब्ली, परमजीत सिंह 36 बी, कमल मल्ही 36 सी, दिनेश कपिला 36 डी, मार्केट के प्रधान अनुज सहगल, स्माइलिंग ग्रुप के जाफिर खान ,पतंजलि ग्रुप आर आर पासी, महेंद्र पांडे, अजीत हांडा ,अवतार सिंह विर्क ,सनातन मंदिर विनोद कौशल , गुगा माड़ी से सुरिंदर कुमारी,रितिक शर्मा, सूरज कुमार, विक्टर सिद्धू,जगजीत जोधा, ,*आरडब्ल्यूए मेम्बर* अरुण अग्रवाल, टी एस ढिल्लो, त्रिशा शर्मा,
आर डी गोयल और विभा शर्मा आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
जसबीर सिंह बंटी ने सभी को 74वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन में कहा कि डॉ॰ भीमराव अम्बेडकर ने भारत के महान संविधान को 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में 26 नवम्बर 1949 को पूरा कर राष्ट्र को समर्पित किया। गणतंत्र भारत में 26 जनवरी 1950 से संविधान अमल में लाया गया। इसीलिए 26 जनवरी को देश भर में तिरंगा झंडा फहराया जाता है एवं इस दिन को संविधान दिवस के रूप भी मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार देश भर में अन्य त्योहारों के प्रति जनता में उत्साह होता है, उसी प्रकार देश के गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस को भी हर्षोल्लास और उत्साह से मनाना चाहिए। यह पर्व केवल सरकारों द्वारा आयोजित समारोह न होकर देश की जनता की भी सहभागिता अवश्य होनी चाहिए।
वहीं इस दौरान समारोह में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई थी।
No comments:
Post a Comment