Latest News

सेवा भारती ने मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती

चण्डीगढ़: भारतीय संस्कृति एवं वेदान्त दर्शन को विश्व में गौरव दिलाने वाले, मानव समाज को शांति व सद्भावना का संदेश देने वाले, युवाओं के प्रेरणास्रोत आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती सेक्टर 29 सेवा धाम, सेक्टर 33 बुडैल, सेक्टर 43, राम दरबार, फैदां मे सेवा भारती, चण्डीगढ़ द्वारा संचालित प्रकल्पों में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सेवा भारती के महामंत्री नरेंद्र पांडेय ने बताया की इस अवसर पर सभी स्थानों पर स्वामी विवेकानंद के चित्र के सम्मुख पुष्पांजलि भेंट की गई तथा छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रभात फेरी भी  निकाली गई। सेवा धाम मे निबंध लेखन  व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 50 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया ।इस मौके पर सेवा भारती के महामंत्री नरेंद्र पांडेय, उपाध्यक्ष सुनीता भट्ट  विभाग संगठन मंत्री, प्रदीप गोयल,  सर्वहितकारी विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल शास्त्री,  भारतीय आदर्श विद्यालय के संचालक विजय ने विवेकानंद जी के जीवन  के बारे में बच्चों को जानकारी दी । नरेंद्र पांडेय ने बताया कि इस अवसर पर कई केंद्रों पर बच्चों ने स्वामी विवेकानंद की वेशभूषा व पगड़ी पहन कर प्रभात फेरी में हिस्सा लिया। पीजीआई चंडीगढ़ के एपीसी भाग व रोटरी सराय मैं भी पुष्पांजलि भेंट करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates