Latest News

1 फरवरी से महर्षि दयानंद सरस्वती द्वितीय जन्म शताब्दी समारोह होगा आयोजित

चंडीगढ़ 16 जनवरी : आर्य समाज के संस्थापक महान विचारक, वेदोउद्धारक, समाज सुधारक एवं भारतीय स्वतंत्र संग्राम के महान प्रेरणा स्रोत महर्षि दयानंद सरस्वती जी महाराज के द्वितीय जन्मशताब्दी  के उपलक्ष्य में आगामी वर्ष भर चलने वाले कार्यक्रम का शुभारंभ 01 फरवरी से 12 फरवरी 2023 तक  चतुर्वेद पारायण महायज्ञ एवं 12 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन ब्रह्मसरोवर कुरुक्षेत्र के उत्तरी तट पर स्थित योग भवन में होना निश्चित हुआ है। इस कार्यक्रम के संदर्भ में  प्रैस वार्ता करते हुए स्वामी संपूर्णानंद सरस्वती ने विस्तार से प्रैस कल्ब, चण्डीगढ़ में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि इस उपलक्ष में 1 फरवरी से चतुर्वेद पारायण महायज्ञ का शुभारंभ होगा, जिसमें सूर्योदय की पहली किरण के साथ यज्ञ का आरंभ किया जाएगा और सूर्यास्त की अंतिम किरण तक यह महायज्ञ प्रतिदिन लगातार 12 फरवरी तक चलेगा l पारायण महायज्ञ एवं 12 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी  ब्रह्मसरोवर कुरुक्षेत्र के उत्तरी तट पर स्थित योग भवन में होगा l उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की
इस संपूर्ण 12 दिवसीय कार्यक्रम में हरियाणा प्रदेश के समस्त जनपदों से, देश के अनेक प्रांतों से अमेरिका, मॉरिशस, कनाडा, सुरीनाम, गुयाना, टोबेगो, त्रिनदाद, आस्ट्रेलिया, नेपाल, भूटान, बंगलादेश सहित विश्व के अनेक देशों से प्रतिनिधि सम्मलित होंगे। इन समस्त कार्यक्रमों में देश के अनेक राजनैतिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं समस्त धर्म संप्रदाय एवं परंपराओं के प्रबुद्धजन एवं विश्व के अनेक देशों के दूतावास के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर पूर्व आई  एस राम भगत लॉन्ग यान,  सरदार विक्रम सिंह ,सरदार दिलावर सिंह ,श्री रविंद्र तलवार सचिव डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी नई दिल्ली, आर्य रामपाल कुंडू ,हर्षित आर्य, स्वामी विजय , आर्य समाज चंडीगढ़ सेक्टर 7 महामंत्री प्रकाश चंद्र आर्य ,योगेंद्र क्वात्रा, प्रिंसिपल डॉ अनिल पाठक, डॉक्टर महेश चंद्र बाबा सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।     

फोटो कैप्शन : स्वामी संपूर्णानंद सरस्वती प्रेस क्लब चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates