चंडीगढ़ नगर निगम की ओर से शहर में पेड़ पौदों से निकलने वाले कचरे से कमाई की जाएगी। इस वेस्ट को प्रोसेस करने के लिए निगम ने थ्री-बीआरडी में एक प्लांट लगाया है। आज चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने सांसद किरण खेर की मौजूदगी में हॉर्टिकल्चर वेस्ट प्लांट का उद्घाटन किया। इस दौरान चंडीगढ़ की मेयर सर्बजीत कौर ढिल्लों, प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल, सेक्रेटरी लोकल गवर्नमेंट नितिन यादव और एरिया पार्षद नेहा भी मौजूद रही। मुख्य मेहमान बनवारी लाल पुरोहित ने नगर निगम की ओर से लगाए गए इस प्लांट की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस प्लांट की शुरू हो जाने से शहर में हॉर्टिकल्चर वेस्ट की प्रबंधन की समस्या का हल होगा ओर शहर में पेड़ पौदों से निकले वाले कचरे का निपटारा किया जा सकेगा।
नगर निगम की इस प्लांट में श्रेडर मशीन की मदद से पेड़ों की बड़ी शाखाओं को छोटे टुकड़ों में काटा जा सकेगा। इसमें से नमी को निकाल दिया जाएगा। इसके बाद इन्हें एक आकार दिया जाएगा। इसे भटि्टयों में ईंधन के रूप में बेचा जाएगा। निगम शहर में हॉर्टिकल्चर वेस्ट को उठाने के लिए विशेष ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाएगा। बता दें कि पतछड़ और मानसून के सीजन में पेड़ों से पत्ते और भारी टहनियां गिरने से 'ग्रीन सिटी' चंडीगढ़ में हॉर्टिकल्चर वेस्ट के ढेर लग जाते हैं। इस वेस्ट को अब चंडीगढ़ नगर निगम बेहतर ढंग से प्रोसेस कर पाएगा। जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ में रोजाना 8 टन हॉर्टिकल्चर वेस्ट इकट्ठा होता है। वहीं पतझड़ और बसंत ऋतु में 20 टन के लगभग हॉर्टिकल्चर वेस्ट शहर में बिखर जाता है। इस नए प्लांट में रोजाना 30 टन ऐसा वेस्ट प्रोसेस करने की क्षमता है। मौजूदा समय में नगर निगम शहर के पार्कों और घरों आदि में लगे पेड़-पोधों के हॉर्टिकल्चर वेस्ट (पत्ते, डंडियां, शाखाएं) उठा कर डड्डूमाजरा डंपिग ग्राउंड में डंप कर देता
। इस प्लांट को नगर निगम खुद चलाएगा।
No comments:
Post a Comment