Latest News

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया चंडीगढ़ के 35 स्कूल कॉलेजिज में चला रहा है पौधरोपण अभियान

चंडीगढ़:-भारतीय स्टेट बैंक चंडीगढ़ द्वारा चंडीगढ़ के 35 स्कूलों और कॉलेजों में वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है।  इस प्लांटेशन ड्राइव में केवल फल देने वाले पौधे जैसे आम, लीची, चीकू, अमरूद, पपीता ही रोप जा रहे हैं।यह पौधरोपण अभियान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के रीजनल मैनेजर, सतविंदर सिंह के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
  सतविंदर सिंह - क्षेत्रीय प्रबंधक चंडीगढ़ - भारतीय स्टेट बैंक ने बताया कि स्कूल के अंदर प्रत्येक परिसर में हम 50 से 70 पौधे लगाना चाहते हैं और कुल 2000 वृक्षारोपण का लक्ष्य तय किया गया है। यह वृक्षारोपण अभियान छात्रों को आने वाले वर्षों के लिए केवल परिसर से ही ताजे फल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। इनका लाभ हमारी आने वाली पीढ़ियों को मिलेगा। उन्होंने बताया कि पेड़-पौधे हमारी जीवन रेखा हैं। सभी को पेड़ पौधों की रक्षा करनी चाहिए। प्रत्येक को अपने आसपास खाली स्थान पर एक पेड़ अवश्य  लगाना चाहिए और प्रकृति के प्रति वफादार रहने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि एस बी आई "ईच वन- प्लांट वन" मोटो पर काम कर रहा है। हमारा मानना है कि हेल्दी खाएं- हेल्थी जीएं।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates